फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals named heinrich klaasen replacement of steve smith

IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को किया शामिल

Mon, 02 Apr 2018 02:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
rajasthan royals named heinrich klaasen replacement of steve smith
हेनरिच क्लासेन

राजस्थान रॉयल्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए स्टीव स्मिथ की जगह दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन को शामिल किया है। 

विज्ञापन


स्मिथ को पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी छोड़ना पड़ी थी क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में वह बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए गए थे। इस वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर एक साल का बैन लगाया है। बैन के चलते स्मिथ को आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुष्टि की है कि 26 वर्षीय क्लासेन को राजस्थान ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा। क्लासेन पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लासेन ने करियर में अब तक 49 टी20 मैच खेले, जिसमें छह फिफ्टी की मदद से उन्होंने 1043 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 28 कैच और 12 स्टंपिंग की। 

क्लासेन ने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और अपने दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने इस मैच में 30 गेंदों में 69 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका ने क्लासेन की पारी की मदद से 188 रन के लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हासिल किया था। याद हो कि आईपीएल के 11वें एडिशन में स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed