IPL 2022 Shimron Hetmyer: शिमरोन हेटमायर ने पिता बनने के बाद शेयर की तस्वीर, बच्चे के साथ खेलते नजर आए
शिमरोन हेटमायर ने पिता बनने के बाद पहली बार अपने बेटे के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के लिए लिखा है कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके साथ ही उन्होंने अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है और अपनी पत्नी के लिए लिखा है कि वो उनसे बेहद प्यार करते हैं।
हेटमायर अपनी पत्नी निरवानी का साथ देने के लिए कुछ दिनों के लिए वेस्टइंडीज गए हैं। वो आईपीएल के प्लेऑफ मैच शुरु होने से पहले वापस अपनी टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
Shimron Hetmyer has travelled back to Guyana early morning today for the imminent birth of his first child, but he’ll be back soon. 💗
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 8, 2022
Read more: https://t.co/cTUb3vFiNl#RoyalsFamily | @SHetmyer pic.twitter.com/u52aO9Dcct
आरआर फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा था, "शिमरोन हेटमायर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए आज तड़के गयाना वापस चले गए हैं। हम उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके और उनकी पत्नी निर्वाणी के साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि शिमरोन फिर मुंबई लौटेंगे और आईपीएल 2022 में अपने शेष मैचों के लिए रॉयल्स के लिए फिर से खेलेंगे। ऑल द बेस्ट, हेटी। एक पिता के रूप में इस बार हम आपके वापस आने के लिए बेताब हैं!"
शानदार लय में हैं हेटमायर
इस सीजन में राजस्थान की तरफ से खेल रहे हेटमायर जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह टीम को अकेले दम पर कई मैच जीता चुके हैं। हेटमायर राजस्थान के मध्यक्रम को संभालने के साथ-साथ तेज गति से रन बना रहे हैं और मैच फिनिश कर रहे हैं। हेटमायर इस सीजन में 11 मैचों में 72.75 की औसत और 166.29 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 21 छक्के लगाए हैं।