फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals cricket director Kumar Sangakkara backed Sanju Samson after Punjab Kings match

क्रिस मॉरिस को सैमसन ने नहीं दी आखिरी गेंद में स्ट्राइक, टीम के निदेशक संगकारा ने क्या कहा?

Tue, 13 Apr 2021 02:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 13 Apr 2021 02:19 PM IST
सार

  • कुमार संगाकार ने सकारिया की भी तारीफ की
  • जिनके छोटे भाई ने जनवरी में आत्महत्या कर ली थी
  • उस समय वह मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे था
  • ड्राइवर के बेटे को RR ने 1.20 करोड़ रूपये में खरीदा

विज्ञापन
Rajasthan Royals cricket director Kumar Sangakkara backed Sanju Samson after Punjab Kings match
कुमार संगाकार और संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स टीम के निदेशक कुमार संगकारा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में आखिरी गेंद पर स्ट्राइक अपने पास रखने के संजू सैमसन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उसे जिम्मेदारी लेते देखना अच्छा लगा। कप्तान सैमसन ने 63 गेंद में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 119 रन बनाए, लेकिन आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह को छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। पंजाब ने यह मैच चार रन से जीता। 

विज्ञापन


रॉयल्स को आखिरी दो गेंद में पांच रन चाहिए थे, लेकिन पांचवीं गेंद पर सैमसन ने रन लेने से इनकार करके क्रिस मॉरिस को वापिस भेज दिया। संगकारा ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘संजू को भरोसा था कि वह टीम को जीत तक ले जाएगा और वह करीब करीब ले भी गया। आखिरी गेंद पर वह पांच या छह गज पीछे रह गया वरना वह छक्का ही होता।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'संजू को ऐसा करते देखकर अच्छा लगा। आप एक रन से चूकने की बात कर सकते हैं, लेकिन मेरे लिए अहम बात खिलाड़ी का खुद पर भरोसा और प्रतिबद्धता है। संजू ने मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी ली, लेकिन कुछ गज से चूक गया। अगली बार वह दस गज आगे मारकर हमें जीत दिलाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कैसे कर सकता है, संगकारा ने कहा, ‘जब आपकी शुरुआत शानदार होती है तो हर कोई निरंतरता की बात करता है। यह समझना होगा कि मैच दर मैच इसमें फर्क होता है। मैं चाहता हूं कि वह इस समय पूरी तरह से चिंतामुक्त होकर अगली गेंद के बारे में सोचे।’


उन्होंने तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और बल्लेबाज रियान पराग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'रियान खास खिलाड़ी है और यह सभी ने देखा। शमी ने अपने सारे अनुभव के साथ उसे बम्पर डाली और रियान बल्ला अड़ा नहीं सका। मुझे रियान को बेखौफ होकर खेलते देखना अच्छा लगता है। सकारिया ने इतने ऊंचे स्कोर वाले मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की और शार्ट फाइन लेग पर शानदार कैच लपका।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed