फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rain frustrates England and New Zealand as third day of 1st Test washed out

ENGvsNZ: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल, एक भी गेंद नहीं फेंकी गई

Fri, 04 Jun 2021 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Jun 2021 10:12 PM IST
सार

लगातार बारिश होने के चलते तीसरे सेशन के बाद अंपायरों ने दिन के खेल को रद्द करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
Rain frustrates England and New Zealand as third day of 1st Test washed out
पानी में धुला तीसरे दिन का खेल - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल पानी में धुल गया। जी हां, भारी बारिश के कारण तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। लगातार बारिश होने के चलते तीसरे सेशन के बाद अंपायरों ने दिन के खेल को रद्द करने की घोषणा कर दी। वहीं, अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 378 रन बनाए हैं। पहली पारी में कीवी टीम की तरफ से डेवोन कॉन्वे ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 347 गेंदों में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 200 रन बनाए। कॉन्वे के अलावा हेनरी निकोल्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। रोरी बर्न्स 59 और जो रूट 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed