फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Johri sexual harassment case: BCCI treasurer Anirudh Chaudhry ready to assist probe panel

राहुल जौहरी मामले में जांच पैनल की मदद करने को तैयार: बीसीसीआई कोषाध्यक्ष चौधरी

Sun, 11 Nov 2018 03:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
Rahul Johri sexual harassment case: BCCI treasurer Anirudh Chaudhry ready to assist probe panel
राहुल जौहरी

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी पहले शीर्ष पदाधिकारी हैं, जिन्होंने स्वतंत्र जांच पैनल को सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में मदद की पेशकश की है। तीन सदस्यीय जांच पैनल ने जौहरी मामले में जांच में उनकी मदद करने के इच्छुक लोगों के लिये 9 नवंबर की समयसीमा तय की थी। पैनल ने इस संबंध में उन्हें ईमेल करने को कहा था। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'हां, अनिरूद्ध ने शुक्रवार की रात पैनल को ईमेल करके जांच में मदद करने की पेशकश की है। वह पहले शीर्ष पदाधिकारी हैं जो खुलकर सामने आये हैं और समिति को मेल किया है।'
विज्ञापन


बीसीसीआई कोषाध्यक्ष का जांच में मदद की पेशकश को बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारी ने कहा, 'इससे पहले समिति ने आईपीएल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा को सम्मन नहीं भेजा जो कि पैनल के सामने उपस्थित होना चाहते हैं क्योंकि वे उनके अधिकार क्षेत्र को लेकर सुनिश्चित नहीं थे। अब एक वर्तमान पदाधिकारी ने आगे आकर ईमेल किया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में चौधरी की टिप्पणी नहीं ली जा सकी। जौहरी जांच पूरी होने तक अवकाश पर हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed