{"_id":"5bc98657bdec2269774efebb","slug":"rahul-johri-is-not-attending-meeting-of-icc-after-me-too-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo में फंसे जौहरी को लेकर बीसीसीआई की सफाई, ICC की बैठक में नहीं ले रहे भाग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
#MeToo में फंसे जौहरी को लेकर बीसीसीआई की सफाई, ICC की बैठक में नहीं ले रहे भाग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में चल रही आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी वहां बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के स्थान पर नहीं जा रहे जो यौन उत्पीड़न के आरोपों से जूझ रहे हैं।
बता दें कि मी टू में फंसे राहुल जौहरी सिंगापुर नहीं गए क्योंकि प्रशासकों की समिति ने उन्हें उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपना पक्ष सौंपने को कहा है।
बीसीसीआई के बयान के अनुसार, 'जब से फैसला हुआ था कि राहुल जौहरी आईसीसी-सीईसी की बैठक में शिरकत नहीं करेंगे तो ऐसी छवि बनायी गयी कि बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी को जौहरी की जगह भेजा जा रहा है।'
विज्ञापन
इसके मुताबिक, 'यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि आईसीसी के निदेशकों के बोर्ड में चौधरी करीब दो साल से निदेशक हैं और आईसीसी बोर्ड निदेशक के तौर पर लगातार अपनी क्षमता के अनुसार भारत और बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।'
जौहरी की अनुपस्थिति में आईसीसी बोर्ड निदेशकों की बैठक में शिरकत करने जा रहे चौधरी मुख्य कार्यकारी बैठक का भी हिस्सा होंगे।
इसके अनुसार चौधरी आईसीसी की मौजूदा कांफ्रेंस में आईसीसी के निदेशक बोर्ड की बैठक में शिरकत करनी ही थी, भले ही जौहरी मुख्य कार्यकारियों की बैठक में शिरकत करते या नहीं।
उन्होंने कहा, 'कुछ कारणों से जौहरी मौजूदा बैठक में शिरकत नहीं कर रहे जिसमें पूर्ण सदस्य देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग लेंगे। चौधरी को जौहरी के लिये अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है।'
जौहरी को उन पर लगे आरोपों पर जवाब देने के लिये 14 दिन का समय दिया गया है जिसकी समय सीमा 15 अक्टूबर से शुरू हुई।