फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul dravid son samit dravid hit six in Maharaja T20 KSCA tournament video goes viral

Video: 18 वर्षीय खिलाड़ी के इस शॉट को देखकर हर कोई रह गया हैरान, जड़ा तूफानी छक्का, द्रविड़ से है खास रिश्ता

Sat, 17 Aug 2024 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Aug 2024 05:42 PM IST
सार

समित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के अंदाज में छक्का लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उनका यह शॉट देखकर कमेंटेटर्स भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन
rahul dravid son samit dravid hit six in  Maharaja T20 KSCA tournament video goes viral
समित-राहुल - फोटो : twitter

विस्तार

18 वर्षीय युवा बल्लेबाज समित द्रविड़ इन दिनों कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की महाराजा टी20 ट्रॉफी में खेलते नजर आ रहे हैं। मौजूदा संस्करण में उन्हें मैसूर वॉरियर्स के लिए खेलते देखा जा रहा है। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में समित ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

rahul dravid son samit dravid hit six in  Maharaja T20 KSCA tournament video goes viral
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
समित द्रविड़ का पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से खास रिश्ता है। समित दिग्गज खिलाड़ी के बेटे हैं। पिता की तरह समित भी विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ बल्ले से आग उगलने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही नजारा मैसूर वॉरियर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

rahul dravid son samit dravid hit six in  Maharaja T20 KSCA tournament video goes viral
समित द्रविड़ - फोटो : twitter
समित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के अंदाज में छक्का लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उनका यह शॉट देखकर कमेंटेटर्स भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस मुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भले ही कोई बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन उन्होंने एक छक्के से पूरी महफिल लूट ली। वह सिर्फ सात रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

rahul dravid son samit dravid hit six in  Maharaja T20 KSCA tournament video goes viral
समित द्रविड़ - फोटो : twitter
इस मुकाबले में बेगलुरु ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण यह मैच 18 ओवर का कर दिया गया। मैसूर वॉरियर्स ने छह विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 17.1 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed