फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul dravid set to head cricket operations of National cricket academy

राहुल द्रविड़ को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, अब टीम इंडिया को मिलेंगे कई धुरंधर!

Tue, 09 Jul 2019 06:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Jul 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Rahul dravid set to head cricket operations of National cricket academy
राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के दिग्गज राहुल द्रविड़ को एक और नई जिम्मेदारी दे दी गई है।  ईएसपीएन के मुताबिक द्रविड़ को अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन बनाया गया है और जल्दी ही द्रविड़ बेंगलुरु स्थिति इस अकादमी की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। 

विज्ञापन


अकादमी को विश्वस्तरीय और उच्च-प्रशिक्षण वाला केंद्र बनाने को ध्यान में रखकर बीसीसीआई ने इस बड़े पद की जिम्मेदारी के लिए राहुल द्रविड़ को चुना है। 

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का हेड बनाए जाने के बाद द्रविड़ की जिम्मेदारियां अब और बढ़ गई हैं। द्रविड़ इस वक्त इंडिया-ए और इंडिया अंडर-19 टीम के मुख्य कोच भी हैं और उम्मीद है कि वो इसे आगे भी जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


द्रविड़ को हालांकि जुलाई में ही अकादमी का पदभार संभालना था लेकिन उसमें देरी हो गई क्योंकि द्रविड़ इंडिया सीमेंट्स के कर्मचारी हैं। इस वजह से बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक ये हितों के टकराव का मामला बन रहा था लेकिन अब कहा जा रहा है कि द्रविड़ ने इंडिया सीमेंट्स से छुट्टी ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में द्रविड़ की जिम्मेदारी होगी महिला-पुरुष क्रिकेटरों को बेहतरीन कोचिंग की व्यवस्था मुहैया कराना, उनकी फिटनेस और खेल को बेहतर बनाने के लिए अधिकारीयों की टीम तैयार करना और खिलाड़ियों को मौजूदा दौर के हिसाब से तैयार करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed