फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid reacts after being credited for Team India success, says Unnecessary credit, boys deserve all praise

ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत का श्रेय मिलने पर क्या बोले द्रविड़, उत्तर सुन आप भी कहेंगे वाह!

Sun, 24 Jan 2021 07:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Jan 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid reacts after being credited for Team India success, says Unnecessary credit, boys deserve all praise
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

बीते दिनों भारत ने ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर 2-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया के लिए यह ऐतिहासिक जीत थी। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की जमकर तारीफ हुई।

विज्ञापन


इसके साथ-साथ लोग पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को भी याद करने लगे। सोशल मीडिया पर उनका नाम खूब ट्रेंड होने लगा था और फैंस भारत की इस यादगार जीत का श्रेय द्रविड़ को दे रहे थे। हालांकि, अब द्रविड़ ने संडे एक्सप्रेस से इस मसले पर बातचीत की और कहा, हाहाहा... मुझे बिना मतलब का इस जीत का श्रेय मिल रहा है। सारी तारीफ खिलाड़ियों की होनी चाहिए।' 
विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवाओं के भरोसे उतरी थी। सीरीज में कुल पांच युवाओं ने डेब्यू किया और सभी ने जबरदस्त प्रदर्शन भी किया। आखिरी मैच में भी टीम की जीत में ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल जैसे युवाओं का ही योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यहां यह है कि इन सभी युवाओं को तराशने का काम खुद राहुल द्रविड़ ने ही किया है। भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने संन्यास के बाद भारत की अंडर-19 और इंडिया ए टीम को कोचिंग देने का फैसला किया।


उन्होंने इस दौरान 2016 से 2019 तक गिल, पंत, सुंदर, सिराज, पृथ्वी जैसे कई युवाओं को ट्रेनिंग दी और क्रिकेट के गुर सिखाए। उनके मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed