{"_id":"bb75e6c6-a0f6-11e2-8408-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-dravid-praises-his-bowlers-after-beating-kkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजों ने दिलाई जीत, बल्लेबाजों को सुधरना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजों ने दिलाई जीत, बल्लेबाजों को सुधरना होगा
जयपुर/एजेंसी
Updated Tue, 09 Apr 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने छठें सीजन में शानदार शुरुआत की है।
विज्ञापन
अपने पहले दोनों मैच जीत राजस्थान की टीम ने अपने आप को दावेदारों के दौड़ में ला खड़ा कर दिया है।
आईपीएल छह में धमाकेदार शुरुआत के बाद अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कोलकाता नाइटराइडर्स पर मिली शानदार जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है।
द्रविड़ ने जीत के बाद कहा कि राजस्थान में पांच तेज गेंदबाजों के साथ यह पहली जीत है।
हमारे गेंदबाजों ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर का विकेट हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हालांकि अपने बल्लेबाजों से ज्यादा खुश दिखाई नहीं दिए।
उन्होंने कहा कि बल्ले से हमारा प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार नहीं था। लेकिन यह जीत हमारे लिए अहम है। ब्रैड हॉज और दिशांत याज्ञनिक ने हमें लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
द्रविड़ ने सिद्धार्थ त्रिवेदी के गेंदबाजी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और 23 रन देकर केकेआर के तीन अहम विकेट चटकाए।
इस प्रदर्शन के लिए सिद्धार्थ को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। केवोन कूपर ने 15 रन पर तीन विकेट जबकि राहुल शुक्ला ने 28 रन पर दो विकेट लिए।