Virat Kohli 100th Test: 100वें टेस्ट पर कोच द्रविड़ ने विराट को दी खास टोपी, बोले- आप इसके हकदार, इसे दोगुना करें
विराट के 100वें मैच पर राहुल द्रविड़ ने उन्हें खास टोपी देने के साथ ही बेहतरीन स्पीच दी। द्रविड़ ने कहा कि विराट इसके हकदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोहली को कहा कि इसे दोगुना करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली को खास टोपी देते हुए कोच द्रविड़ ने कहा "विराट जब आपने क्रिकेट खेलना शुरू किया होगा तब आपने भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने के बार में सोचा होगा। आज आप 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। आपको न सिर्फ अपने 100वें टेस्ट पर गर्व करना चाहिए बल्कि, पहले मैच से 100वें मैच तक के सफर पर भी गर्व होना चाहिए। आपका सफर बेहद शानदार रहा है। आप इसके हकदार हैं।" इसके साथ ही कोच द्रविड़ ने विराट से कहा कि इसे दोगुना करें।
What a moment to commemorate his 100th Test appearance in whites 🙌🏻
— BCCI (@BCCI) March 4, 2022
Words of appreciation from the Head Coach Rahul Dravid and words of gratitude from @imVkohli👏🏻#VK100 | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/zfX0ZIirdz
विराट बोले- यह मेरे लिए खास पल
खास टोपी मिलने के बाद विराट ने कहा "यह मेरे लिए खास पल है। मेरी पत्नी और मेरे भाई यहां पर मौजूद हैं। सभी बहुत खुश और गर्व से भरे हुए हैं। यह टीम के साथ खेला जाने वाला खेल है और यह आपके बिना संभव नहीं हो सकता था। बीसीसीआई को भी शुक्रिया। मौजूदा समय में हम आईपीएल और तीनों फॉर्मेट में जितना क्रिकेट खेलते हैं, इस बीच मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि मैंने क्रिकेट के मूल प्रारूप में 100 मैच खेले।"