{"_id":"7ac483aa-2a89-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-dravid-blasts-obsession-for-results-in-indian-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे प्रदर्शन के लिए नतीजे की चिंता छोड़ेः द्रविड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अच्छे प्रदर्शन के लिए नतीजे की चिंता छोड़ेः द्रविड़
भुवनेश्वर/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का कहना है कि खेलों के विकास के लिए परिणाम की चिंता छोड़ कर खेल भावना और फिटनेस पर अधिक ध्यान देना चाहिए। बकौल द्रविड़, ‘हम हमेशा परिणामों के बारे में ही सोचते रहते हैं जबकि अच्छे परिणाम और अच्छा प्रदर्शन हमारे लगातार प्रयासों का नतीजा होता है। इसलिए अगर हमें अच्छे परिणाम चाहिए तो सबसे पहले परिणामों के बारे में सोचना छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेलों के नतीजे कभी भी किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर करता है लेकिन आपका प्रदर्शन आपके हाथों में होता है। दुनिया की आबादी का 30 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद भारत में कुछ ही खेलों में देश को सफलता हासिल हुई है जबकि कई गरीब देशों में कम सुविधाओं के बावजूद उनके पास दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’
विज्ञापन
पूर्व कप्तान ने यह भी कहा खेलों की बजाए शिक्षा को भविष्य के लिए बेहतर विकल्प मानने की सोच में बदलाव आना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘आज के समय में भी कुछ ही माता-पिता होते हैं, जो अपने बच्चों को शिक्षा की बजाए खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए जरूरी है हमारे देश में खेले भावना और फिटनेस को बढ़ावा दिया जाए क्योंकि इसी के जरिये ही खेलों का विकास संभव है।’
विज्ञापन