{"_id":"04adc090-2cc4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-dravid-backs-dhoni-to-remain-as-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी से ली जाए एक फॉर्मेट की कप्तानीः द्रविड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी से ली जाए एक फॉर्मेट की कप्तानीः द्रविड़
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 12 Nov 2012 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलाव की कवायद के मद्देनजर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कंधों से कप्तानी के बोझ कम किया जा सकता है। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयनकर्ता भविष्य में धोनी को किसी एक फॉर्मेट से हटाने के मूड में हैं ताकि वह विकेटकीपिंग और अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दे सकें।
विज्ञापन
विदेशी धरती पर इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बावजूद पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने धोनी को टेस्ट कप्तान बनाए रखने की वकालत की है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी खुद 2015 से पहले किसी एक फॉर्मेट को छोड़ने और विकल्प के तौर पर सौ मैच खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज तलाशने की बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
कमेंट्रटर हर्षा भोगले और संजय मांजरेकर के साथ बातचीत के दौरान द्रविड़ ने कहा, ‘धोनी के लिए अहम यह है कि वह विदेशी धरती पर भारत के रिकॉर्ड को सुधारने की रणनीति बनानी शुरू कर देनी चाहिए। अगले साल भारत का अहम दौरा दक्षिण अफ्रीका है। धोनी को अभी से ही इस संबंध में चयनकर्ताओं से बातचीत करनी चाहिए। साथ ही उन्हें चयनकर्ताओं को यह बताना चाहिए कि उन्हें किस प्रकार के खिलाड़ियों की दरकार है।
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा, मेरी व्यक्तिगत राय में कि मैं धोनी को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में देखना चाहूंगा। उन्होंने बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर काफी योगदान दिया है। इन दोनों ही क्षेत्रों में अब उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। लिहाजा आने वाले समय में उन्हें किसी एक फॉर्मेट की कप्तानी के बोझ से मुक्त किया जा सकता है। मेरा मानना है कि उन्हें टेस्ट कप्तान बनाए रखना चाहिए। बाकी दो फॉर्मेट वन-डे और टी-20 में से किसी एक में उनकी कप्तानी के बोझ को कम किया जा सकता है।’