फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul dravid backs dhoni to remain as captain

धोनी से ली जाए एक फॉर्मेट की कप्तानीः द्रविड़

Mon, 12 Nov 2012 08:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 12 Nov 2012 08:05 PM IST
विज्ञापन
rahul dravid backs dhoni to remain as captain

बदलाव की कवायद के मद्देनजर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कंधों से कप्तानी के बोझ कम किया जा सकता है। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयनकर्ता भविष्य में धोनी को किसी एक फॉर्मेट से हटाने के मूड में हैं ताकि वह विकेटकीपिंग और अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दे सकें।

विज्ञापन


विदेशी धरती पर इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बावजूद पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने धोनी को टेस्ट कप्तान बनाए रखने की वकालत की है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी खुद 2015 से पहले किसी एक फॉर्मेट को छोड़ने और विकल्प के तौर पर सौ मैच खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज तलाशने की बात कर चुके हैं।
विज्ञापन


कमेंट्रटर हर्षा भोगले और संजय मांजरेकर के साथ बातचीत के दौरान द्रविड़ ने कहा, ‘धोनी के लिए अहम यह है कि वह  विदेशी धरती पर भारत के रिकॉर्ड को सुधारने की रणनीति बनानी शुरू कर देनी चाहिए। अगले साल भारत का अहम दौरा दक्षिण अफ्रीका है। धोनी को अभी से ही इस संबंध में चयनकर्ताओं से बातचीत करनी चाहिए। साथ ही उन्हें चयनकर्ताओं को यह बताना चाहिए कि उन्हें किस प्रकार के खिलाड़ियों की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ ने कहा, मेरी व्यक्तिगत राय में कि मैं धोनी को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में देखना चाहूंगा। उन्होंने बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर काफी योगदान दिया है। इन दोनों ही क्षेत्रों में अब उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। लिहाजा आने वाले समय में उन्हें किसी एक फॉर्मेट की कप्तानी के बोझ से मुक्त किया जा सकता है। मेरा मानना है कि उन्हें टेस्ट कप्तान बनाए रखना चाहिए। बाकी दो फॉर्मेट वन-डे और टी-20 में से किसी एक में उनकी कप्तानी के बोझ को कम किया जा सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed