फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid angry young man avtaar, stuns social media fans surprised

गुस्से में आगबबूला हुए राहुल द्रविड़: क्यों मचाई कार में तोड़-फोड़, राहगीरों से भी भिड़े, VIDEO

Fri, 09 Apr 2021 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 09 Apr 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid angry young man avtaar, stuns social media fans surprised
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर @imVkohli स्कीनशॉट

भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अपनी सौम्य छवि के लिए पहचाने जाते हैं। शांत स्वभाव के लिए याद आते हैं। सौम्यता उनकी बल्लेबाजी में भी झलकती थी। मगर अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वहां वह आग बबूला नजर आ रहे हैं। गुस्से से माथा ऐसा ठनका है कि बल्ले से कार के शीशे तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ट्विटर पर यह वीडियो टीम के कप्तान विराट कोहली ने शेयर किया है। साथ में लिखा है कि राहुल भाई का कभी ऐसा पक्ष नहीं देखा। यानी वह खुद 'जैमी' के इस नए अवतार से हैरान हैं। अब सवाल उठता है कि इस वीडियो में ऐसा है क्या और मिस्टर कूल कहलाए जाने वाले राहुल द्रविड़ ने अपना आपा क्यों खोया?
विज्ञापन

 

विज्ञापन का दृश्य
यह दृश्य किसी निजी कंपनी के विज्ञापन का है, जिसके एड शूट में अपनी छवि के विपरित द्रविड़ का गुस्सैल अंदाज दिखाया गया है। राहुल के इस नए विज्ञापन ने सबको चौंका दिया है। द्रविड़ का गुस्सा भी उनके फैंस को पसंद आ रहा है। विज्ञापन में आप देख सकते हैं किस तरह राहुल द्रविड़ रोड पर चल रहे लोगों से पंगा ले रहे हैं, एक बार तो वह इतने आक्रामक हो जाते हैं कि सीट के पीछे रखे बल्ले से गाड़ियों तोड़ने-फोड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'डेटा' क्रिकेट को बढ़ावा
सुर्खियों से दूूूर रहनेे वालेे द्रविड़ ने हाल ही में 15वीं एमआईटी स्लोन खेल विश्लेषण कांफ्रेंस में भी शिरकत  की जहां उन्होंने कहा, 'क्रिकेट में बेसबॉल की तरह ही डेटा का विशेष स्थान रहा है, लेकिन पिछले 15 साल में हम औसत की तुलना करने की बजाय इसका इस्तेमाल रणनीति बनाने और खिलाड़ियों के चयन में कर रहे हैं।' एमआईटी कांफ्रेंस में क्रिकेट पर पहली परिचर्चा का विषय, 'हाउजडाटा: हाउ एनेलेटिक्स इज रिवोल्शनाइजिंग क्रिकेट (कैसे आंकड़ों के जरिए विश्लेषण में क्रिकेट में क्रांति आ रही है)' में क्रिकेट की बेहतरी के लिए आंकड़ों के इस्तेमाल पर बात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed