फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahmanullah gurbaz thanks MS Dhoni for his Jersey said wants to play one match with him

MS Dhoni and Gurbaj: धोनी का तोहफा पाकर दीवाना हुआ अफगानी खिलाड़ी, कहा- एक बार उनके साथ खेलना है

Wed, 21 Jun 2023 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

क्रिकेट जगत में धोनी के चहेतों की कोई कमी नहीं है। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर युवा सितारों तक सभी धोनी के फैन हैं। अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज इस सूची में नया नाम हैं, जो धोनी के साथ खेलना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
Rahmanullah gurbaz thanks MS Dhoni for his Jersey said wants to play one match with him
महेंद्र सिंह धोनी और रहमनुल्लाह गुरबाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं। इस वजह से उनके इंस्टाग्राम या ट्विटर पर इतने ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, लेकिन जब 40 साल के धोनी सिर्फ चार गेंद खेलने के लिए मैदान पर आते हैं तो दर्शकों का शोर बयां करता है कि उनके चाहने वाले किसी भी दूसरे क्रिकेटर से ज्यादा हैं। आईपीएल 2023 में भी यह देखने को मिला। धोनी जिस भी मैदान पर गए, फैंस वहां उनके समर्थन में पहुंचे। हर टीम के होम ग्राउंड में दर्शक पीली जर्सी में नजर आए और धोनी के प्रति अपना प्यार लुटाया। 
विज्ञापन


अब धोनी के दीवानों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। यह है रहमनुल्लाह गुरबाज। अफगानिस्तान का यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा था। वहीं, पिछले सीजन में वह गुजरात टाइटंस के साथ थे। हालांकि, अब गुरबाज धोनी के साथ एक मैच खेलना चाहते हैं। आईपीएल 2023 में वह धोनी के खिलाफ एक मैच खेले थे, लेकिन इसमें न तो उनके बल्ले से रन निकले थे और न ही धोनी कोई छक्का लगा पाए थे। अब वह धोनी की टीम में रहते हुए एक मैच खेलना चाहते हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rahmanullah Gurbaz (@rahmanullah.gurbaz)

विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी ने रहमनुल्लाह गुरबाज को अपनी जर्सी तोहफे के रूप में दी थी। इसके बाद से गुरबाज ने इसकी फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर धोनी को शुक्रिया कहा। जर्सी पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए गुरबाज ने लिखा "भारत से उपहार भेजने के लिए धन्यवाद एमएस धोनी सर।" इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी यह फोटो शेयर की और साथ में लिखा "सम्मान"। 

गुरबाज आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और इस संस्करण में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेड किया गया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 11 मैच में 133.53 की स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक शानदार कैच भी लपका, कई फैंस ने इसकी तुलना धोनी से की। गुरबाज ने धोनी को लेकर कहा "मेरे जीवन में दो खिलाड़ी थे जिनके साथ मैं खेलना चाहता था लेकिन दुर्भाग्य से, मैं उनके साथ नहीं खेला। एक थे एबी डिविलियर्स। मैं वास्तव में उनसे प्रेरित था। वह मेरे आदर्श थे। मैंने बचपन से ही उनका बहुत अनुसरण किया है। वह अब संन्यास ले चुके हैं, लेकिन एक चीज की मुझे उम्मीद है कि इस साल एमएस धोनी के साथ या उनके खिलाफ एक और मैच खेलने का मौका मिलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed