{"_id":"214e54581e272c055bad9b51b5584126","slug":"rahat-ali-replace-junaid-khan-in-pakistan-team-in-world-cup-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पेस बैटरी के साथ फिर चार्ज हुई पाक टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नई पेस बैटरी के साथ फिर चार्ज हुई पाक टीम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Feb 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी को बड़ा झटका तब लगा जब उनकी टीम के तेज गेंदबाज जुनैद खान को फिटनेस के चलते वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले उनका टॉप 15 में चयन तो हो गया था लेकिन वह फिटनेस को लेकर जूझ रहे थे। तय तारीख पर वह अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए और ऐन वक्त पर टीम से बाहर हो गए।
विज्ञापन
हालांकि उनके स्थान पर टीम में एक और पेस बैटरी राहत अली को जगह दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली दो करारी हार के बाद पाक टीम की गेंदबाजी एक बार फिर लय में लौटेगी।
विज्ञापन
राहत अली ने 2012 में अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टॉप 30 में चुना गया था लेकिन वह सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे।
राहत अली ने सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। जबकि 11 टेस्ट मैचों में अपनी टीम का हिस्सा रह चुके है।