{"_id":"601535ff8ebc3e340058b191","slug":"rahane-on-refusing-to-cut-the-kangaroo-cake-you-give-opponents-respect-even-if-you-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहाणे ने कंगारू वाला केक काटने से किया था इनकार, अब दिया दिल जीतने वाला जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहाणे ने कंगारू वाला केक काटने से किया था इनकार, अब दिया दिल जीतने वाला जवाब
Sat, 30 Jan 2021 04:03 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे अपनी पत्नी और बेटी के साथ
- फोटो : social media
अजिंक्य रहाणे ने पिछले दिनों अपनी कप्तानी में ब्रिस्बेन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। उन्होंने इस दौरान अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीता। इसका उन्हें इनाम भी मिला जब भारत लौटने पर उनका ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान भी रहाणे के एक कदम ने सभी को खुश करने और उनपर गर्व करने का मौका दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारत लौटने के बाद रहाणे ने एक कंगारू लगे केक को काटने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उनकी खूब तारीफ भी हुई थी। अब इस पूरे मामले पर रहाणे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि उन्होंने केक काटने से इनकार क्यों किया था।
विज्ञापन
रहाणे ने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले से बातचीत में कहा कि कंगारू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है और मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। आप अपने विपक्षी टीम के खिलाफ जीतने और इतिहास रचने के बाद भी उन्हें सम्मान देते हैं। आपको अपने विरोधियों और दूसरे देशों का सम्मान करना चाहिए और इसलिए मैंने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
Always wanted to ask @ajinkyarahane88 about the cake he was offered with a kangaroo on it and why he refused to cut it. The small things that tell you more about a person. More of this conversation on his FB page. pic.twitter.com/YZwwQKlFJq
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) January 30, 2021
बता दें कि पिछले हफ्ते की 21 तारीख को रहाणे भारत लौटने पर एयरपोर्ट से सीधे मुलुंड में अपने घर पहुंचे थे। वहां उनकी पत्नी राधिका और सोसाइटी के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया था। उनके पड़ोसियों ने तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया था। लेकिन इसके बाद देर शाम रहाणे के पड़ोसी एक विशेष केक के साथ उनके घर पहुंचे थे और उसे काटने के लिए कहा था लेकिन रहाणे से ऐसा करने से इनकार कर दिया था।