{"_id":"608c402a8ebc3e8d5708ebb3","slug":"r-ashwin-wife-says-that-10-family-members-struggles-against-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : क्रिकेटर अश्विन की पत्नी ने बताया, घर के दस सदस्य हैं संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का कहर : क्रिकेटर अश्विन की पत्नी ने बताया, घर के दस सदस्य हैं संक्रमित
Fri, 30 Apr 2021 11:06 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:06 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिये रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था ।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के दस सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए गए । दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिये रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था ।
विज्ञापन
प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है । उन्होंने कहा कि एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए । अलग अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे । पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा । तीन में से एक अभिभावक घर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि टीका लगवा लीजिये । अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिये ।
विज्ञापन
प्रीति ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है ।पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था । हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था लेकिन कोई आपके पास नहीं था । यह बीमारी आपको बिल्कुल अकेला कर देती है
विज्ञापन