टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने जीवन से जुड़ा एक सबसे बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा उनके बचपन के दिनों का है, जब वह 14 या 15 साल के थे। उस समय उन्हें अंगुलियां काटने की धमकी मिली थी।
2 of 6
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर
अश्विन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टेनिस बॉल टूर्नामेंट के दौरान उनके साथ काफी कुछ हुआ है। आर अश्विन ने क्रिकबज के एक खास शो में बात करते हुए कहा, 'हम टेनिस बॉल से फाइनल मैच खेलने वाले थे और उसके लिए जल्द ही हम रवाना होने वाले थे।'
3 of 6
आर अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया, 'इसी बीच एक रॉयल एनफील्ड पर चार-पांच लोग आए जो काफी बड़े और तगड़े लग रहे थे। उन लोगों ने मुझे वहां से उठाया और कहा कि चलो अब यहां से चलना होगा। मैंने उनसे पूछा कि आप लोग कौन हैं और मुझे कहां ले जा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उन लोगों ने बताया कि हम तुम्हें मैच खेलने के लिए लेने आए हैं।'
4 of 6
आर अश्विन
- फोटो : ट्विटर
अश्विन ने कहा, 'मुझे बड़ी खुशी हुई कि मेरे पिकअप के लिए रॉयल एनफील्ड भेजी है। अब मैं दो लोगों के बीच में बाइक पर बैठा हुआ था और ऐसा लग रहा था कि मुझे किसी सैंडविच के अंदर डाल दिया गया है। मैं उस दौरान 14-15 साल का था। इसके बाद वो दोनों लोग मुझे एक चाय की दुकान की बड़ी सी दुकान पर लेकर गए और बेंच पर बिठाया। खाने-पीने के लिए भी मुझे पूछा गया था।
5 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
उन्होंने आगे बताया, 'शाम के 3:30-4:00 बजे के करीब जब मैंने कहा कि मुझे तो मैच खेलने जाना है और मुझे लेट हो रहा है। तब उन्होंने सच बताते हुए कहा कि वो उनकी टीम के लिए बल्कि उनकी विपक्षी टीम के हैं और वो नहीं चाहते कि मैं मैच खेलने जाउं। अगर मैं गया तो वो मेरी उंगली काट देंगे।