{"_id":"596cdabc4f1c1be20c8b4728","slug":"r-ashwin-feels-zimbabwe-s-odi-win-over-lanka-good-for-the-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विन ने कहा- जिम्बाब्वे की श्रीलंका पर जीत खेल के लिए फायदेमंद ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन ने कहा- जिम्बाब्वे की श्रीलंका पर जीत खेल के लिए फायदेमंद
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जिम्बाब्वे की मेजबान श्रीलंका पर ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नतीजों से क्रिकेट को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के प्रति पूरे सम्मान के साथ मैं यह कहना चाहता हूं कि कोई भी टीम जीत सकती है और कोई भी टीम हार सकती है। हो सकता है कल को कम अनुभवी टीम अफगानिस्तान ऐसा करे। खेल के लिए यह लाभप्रद है। उल्लेखनीय है कि जिम्बाब्वे ने हाल में पांच मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान श्रीलंका को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में 19 जुलाई को श्रीलंका रवाना हो रही है, अश्विन भी इस टीम का हिस्सा हैं। भारतीय टीम को टेस्ट, वनडे सीरीज के अलावा टी-20 मुकाबला भी खेलना है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम से इतर अश्विन नए हेड कोच रवि शास्त्री की नियुक्ति से जुड़े एक सवाल को टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि नए कोच और सपोर्ट स्टाफ का मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। मेरा इस पर बयान देना अनुचित होगा।
विज्ञापन