आखिरकार क्विंटन डीकॉक ही होंगे दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए टीम भी घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल की बात है, पूर्व कप्तान और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ से सवाल पूछा गया। जानने की कोशिश की गई कि टेस्ट में फाफ डुप्लेसिस का उत्तराधिकारी कौन होगा? तब एक शब्द में कहा गया कि क्विंटन तो नहीं होंगे, वह हमारे सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान हैं, टेस्ट की जिम्मेदारी उन्हें नहीं देंगे।
अब उसके चार माह बाद जुलाई में क्विंटन का बयान आता है। मैंने और मार्क बाउचर की इस बारे में बातचीत हुई है। मैंने उन्हें स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि मैं इतनी जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं। खुद पर पूरा भार नहीं लेना चाहता। टेस्ट कप्तानी मैं नहीं करना चाहता। अब 11 दिसंबर, दिन शुक्रवार को डीकॉक दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान नियुक्त हो चुके हैं।
Quinton de Kock will captain your #Proteas as the squad prepares to take on @OfficialSLC in the #BetwayTest Series.
विज्ञापन विज्ञापन
3 maiden call-ups include Glenton Stuurman, Sarel Erwee and Kyle Verreynne.
Rabada and Pretorius remain out of action due to injury#SAvSL #SeeUsOnThePitch pic.twitter.com/BDdL6RfsvW— Cricket South Africa (@OfficialCSA) December 11, 2020
आज प्रेस रीलिज में क्विंटन डीकॉक को अगले समर सीजन के लिए टीम की कमान सौंपी गई है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका को दिसंबर से मार्च के बीच सात टेस्ट मैच खेलने हैं। अगले गुरुवार को 28 साल के होने वाले इस खब्बू बल्लेबाज की अगुवाई में श्रीलंका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से टीम भिड़ेंगी। बयान में यह भी कहा गया कि क्विंटन भी अपनी नई जिम्मेदारी से पूरी तरह खुश है।
साथ ही साथ 26 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज के लिए 15 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी एलान किया गया है। सरेल इरवी, कीगन पीटरसन, काइल वेरीन और पेसर ग्लेटन स्टरमैन पहली बार अपने देश के लिए खेल सकते हैं। इंजरी से उबरकर ऑलराउंडर विआन मल्डर की भी टीम में वापसी हुई है। पेसर कागिसो रबाडा और ड्वेन प्रिटोरियस को सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट से बाहर रखा गया है, क्योंकि दोनों चोटिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका टीम इस प्रकार है: क्विंटन डीकॉक (कप्तान), तेंबा बावुमा, एडन मार्करम, फाफ डुप्लेसिस, बेरन हेंड्रिक्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रासी वैन डर डुसेन, सरेल इरवी, कीगन पीटरसन, काइल वेरीन, ग्लेटन स्टरमैन और एनरिच नॉर्ट्जे