{"_id":"68d1276d81e9d1c98b086a85","slug":"quinton-de-kock-has-reversed-his-odi-retirement-and-has-been-selected-in-the-south-africa-white-ball-squads-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Quinton de Kock: डिकॉक ने वनडे से संन्यास के फैसले पर लिया यू-टर्न, पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Quinton de Kock: डिकॉक ने वनडे से संन्यास के फैसले पर लिया यू-टर्न, पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल
Mon, 22 Sep 2025 04:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Sep 2025 04:09 PM IST
सार
डिकॉक ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था। विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक 2024 टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा थे और इसके बाद से उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू किया था।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्विंटन डिकॉक ने वनडे से संन्यास के फैसले पर यू-टर्न लिया है और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। डिकॉक ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था। उन्होंने उस वैश्विक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और 594 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका का सफर हालांकि, सेमीफाइनल में थम गया था।
विज्ञापन
विश्व कप के फाइनल में खेला आखिरी टी20
विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक 2024 टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा थे और इसके बाद से उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू किया था। डिकॉक ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था। डिकॉक की वापसी के बारे में बात करते हुए दक्षिण अफ्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने कहा कि यह टीम के लिए एक बड़ा बूस्ट है और उन्होंने उनके साथ सफेद गेंद के करियर के बारे में चर्चा की है।
कॉनराड ने कहा, डिकॉक की सफेद गेंद वाली टीम में वापसी हमारे लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। जब हमने पिछले महीने उनके भविष्य के बारे में बात की थी तो यह स्पष्ट था कि उनमें अभी भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की प्रबल महत्वाकांक्षा है। हर कोई जानता है कि वह टीम में क्या गुणवत्ता लेकर आते हैं और उनकी वापसी से टीम को ही फायदा होगा।

पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे बावुमा
यह फैसला डिकॉक के करियर को लेकर अनिश्चितता के दौर के बाद हुआ है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास नहीं लिया, लेकिन वह पूर्व कोच रॉब वाल्टर की योजनाओं का हिस्सा नहीं थे। दक्षिण अफ्रीका को इस दौरे पर टेम्बा बावुमा की सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि वह इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। एडेन मार्करम भी सीमित ओवरों की टीम में नहीं हैं जिसका मतलब है कि डेविड मिलर टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कमान संभालेंगे और मैथ्यू ब्रीट्जके वनडे टीम के कप्तान होंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान दौरे पर दो टेस्ट, तीन टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

पाकिस्तान दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम: डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जे, क्विंटन डिकॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-डॉ प्रिटोरियस, एंडिले सिमलेन, लिजाड विलियम्स।
दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम: मैथ्यू ब्रीट्जके (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जे, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-डॉ प्रिटोरियस।
दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, ज़ुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज (दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध), वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन, काइल वेरिने।