फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab born Simi Singh in Ireland cricket squad against India

पंजाब का यह लाल भारत के खिलाफ खेलेगा क्रिकेट, टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम घोषित

Sun, 24 Jun 2018 12:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Punjab born Simi Singh in Ireland cricket squad against India

आयरलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की अगुवाई गैरी विल्सन करेंगे। 27 और 29 जून को खेले जाने वाले टी-20 मैचों में एक भारतीय मूल के खिलाड़ी को भी जगह मिली है।

विज्ञापन


पंजाब में जन्में इस खिलाड़ी का नाम सिमरनजीत 'सिमी' है। ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी का जन्म पंजाब के खरड़ जिले के बथलाना गांव में हुआ था। सिमी सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन इस मैच के अलावा उन्हें किसी अन्य बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


अपने छोटे से करियर में 7 वनडे और 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके सिमी के अलावा टीम में जोशुआ लिटल और एंडी मैकब्राइन को भी दोबारा टीम में शामिल किया है। टीम में शामिल किए गए 18 साल के तेज गेंदबाज लिटल ने अब तक दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab born Simi Singh in Ireland cricket squad against India

25 साल के मैक्ब्राइन ने आयरलैंड के लिए अब तक 30 वनडे और 19 टी-20 मैच में शिरकत की है। बता दें कि आयरलैंड ने भारत के खिलाफ एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड में 2009 वर्ल्ड टी-20 के दौरान खेला था। भारत ने यह मैच 4.3 ओवर शेष रहते आठ विकेट से जीता था।

टीम इस प्रकार है
गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्र बालबिरनी, पीटर चेज, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटल, एंडी मैक्ब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोयंटर, बॉयड रेंकिन, जेम्स शेनन, सिमी सिंह, पॉल र्सर्टिलींग, स्टुअर्ट थॉम्पसन। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed