फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pulwama attack: BCCI likely to ask ICC to keep Pakistan out of World Cup

पाकिस्तान को घेरने भारत ने बनाया 'प्लान', 'खेल' से करेगा दुनियाभर में बेइज्जती!

Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क
स्पोर्ट्स डेस्क Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Pulwama attack: BCCI likely to ask ICC to keep Pakistan out of World Cup

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है। हर देशवासी 40 जवानों की शहादत का बदला लेना चाहता है। खुद पीएम मोदी ने आतंकियों को अंजाम भुगतने की बात कही थी।

विज्ञापन


अब भारत ऐसा प्लान तैयार कर रहा है, जिससे दुनियाभर के सामने पाकिस्तान का सिर शर्म से झुक जाएगा। हमारे पड़ोसी को यह बेइज्जती मिलेगी क्रिकेट के मैदान पर।

विश्वकप में एक तरफ जहां भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर संकट के बादल लगातार गहराते जा रहे हैं, वहीं मामले में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी सख्त रुख अपना लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड ने ICC को पत्र लिखकर इस साल इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहे वर्ल्ड कप से पाकिस्तानी टीम को बाहर का दरवाजा दिखाए जाने की मांग रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने आईसीसी को ईमेल भेजकर पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने की अपील की। बोर्ड ने आईसीसी से साफतौर पर कहा है कि देश के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने का मूड है और भारत आतंकवाद के मसले पर कोई समझौता नहीं करेगा।

शुक्रवार को होगी अहम मीटिंग

Pulwama attack: BCCI likely to ask ICC to keep Pakistan out of World Cup

दूसरी ओर एक सूत्र ने ऐसे आईसीसी को कोई भी पत्र न लिखने की बात कही है, लेकिन अपने अगले खुलासे में उन्होंने यह साफ कर दिया कि पाकिस्तान के खिलाफ बोर्ड बेहद सख्त है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति सीओए पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप में मैच को लेकर कल मीटिंग करने जा रही है। जहां अगली रणनीति के लिए खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सलाह-मशवरा किया जाएगा।

विश्वकप में पाक के साथ मैच को लेकर सीओए की अहम बैठक, विदेश-गृह मंत्रालय देंगे सलाह
 

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में भारत को 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से मैच खेलना है।इस बीच बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अगर सरकार वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच नहीं चाहेगी तो यह मैच नहीं खेला जाएगा। हालांकि अधिकारी ने आगाह किया कि अगर भारत यह मैच नहीं खेलता तो पाकिस्तान को पूरे अंक मिल जाएंगे और भारतीय टीम को नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed