फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pujara given out handled the ball.

जानबूझकर गेंद रोकने के प्रयास में पुजारा हुए आउट

Wed, 24 Sep 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Sep 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
Pujara given out handled the ball.
टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड दौरे के दौरान अपने फॉर्म से भटक गए थे और उसकी वापसी की पुरजोर कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता मिली। इसके बाद राहुल द्रविड़ की सलाह पर उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में पहली बार खेलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


डर्बीशायर की ओर से खेलते हुए पुजारा इंग्लैंड में 4 महीनों से अपने पुराने फॉर्म की वापसी का प्रयास कर रहे थे जिसमें वह पिछले मैच की चौथी पारी में सरे के खिलाफ फॉर्म में लौटने में कामयाब रहे। उस मैच में उन्होंने 90 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद लीचेस्टरशायर के खिलाफ जारी मुकाबले में वह एक अजीबोगरीब ढंग 'हैंडलेड द बॉल' से आउट करार दिए गए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस तरह से आउट होने वाले पुजारा देश के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानबूझकर गेंद को विकेट से टकराने से रोका

Pujara given out handled the ball.
डर्बी ग्राउंड में कांउटी क्रिकेट के डीविजन-2 के इस मुकाबले के दौरान पहली पारी में वह 6 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे, लेकिन डर्बीशायर की पारी के 20वें ओवर की अंतिम गेंद को खेलने के दौरान पुजारा ने खुद को एडजस्ट करने के चक्कर में गेंद को पकड़ लिया।

अंपायरों ने गेंद को जानबूझकर पकड़ने के कारण पुजारा को 'हैंडलेड द बॉल' आउट करार दे दिया क्योंकि उस समय ऐसा लग रहा था कि अगर यह गेंद नहीं पकड़ी जाती तो वह स्टंप से टकरा जाती। यह ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आतिफ शेख डाल रहे थे।

डर्बीशायर ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर भी पुजारा के 'हैंडलेड द बॉल' आउट के बारे में लिखा है। डर्बीशायर ने ट्विट करते हुए लिखा भी 'बॉल स्टंप से छूने जा रही थी और पुजारा ने गेंद को मारकर विकेट से दूर कर दिया।'

'हैंडलेड द बॉल' आउट होने वाले पुजारा दूसरे भारतीय

Pujara given out handled the ball.
क्रिकेट में 'हैंडलेड द बॉल' आउट होने की घटना कभी-कभार ही होती है। पुजारा इस तरह से आउट होने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज हैं।

इससे पहले मोहिंदर अमरना‌थ 'हैंडलेड द बॉल' आउट होने वाले पहले भारतीय ‌बल्‍लेबाज थे। वह 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे मैच में बॉल को विकेट से टकराने से पहले जानबूझकर उसे मारकर दूर कर दिया था। वनडे क्रिकेट में इस तरह से आउट होने वाले मोहिंदर पहले बल्‍लेबाज थे। 

और ओवरऑल क्रिकेट के लिहाज से देखा जाए तो 'हैंडलेड द बॉल' आउट होने वाले पुजारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 59वें बल्‍लेबाज हैं। इससे पहले आखिरी बार 1996 में इस तरह से विकेट गिरा था। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ एक मैच के दौरान कार्ल क्रिकेन 'हैंडलेड द बॉल' आउट हुए थे। यह बल्‍लेबाज भी डर्बीशायर का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed