{"_id":"5cef37c0-3606-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pujara-comeback-after-knee-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटने के ऑपरेशन के बाद पुजारा की वापसी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
घुटने के ऑपरेशन के बाद पुजारा की वापसी
इंटरनेट डेस्क/विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:42 PM IST
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड की नाक में दम करने वाले चेतेश्वर पुजारा के बारे में यह कम ही लोग जानते है कि उनके दोनों घुटनों का ऑपरेशन हो चुका है। इस ऑपरेशन के कारण इस खिलाड़ी को क्रिकेट के मैदान से दूर भी रहना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और क्रिकेट की दुनिया में वापसी की।
विज्ञापन
24 साल का यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी गुजरात का है। सर्जरी के बाद पुजारा को ठीक हुए अभी 6 माह ही हुए है। नेशनल क्रिकेट अकादमी के फिजियोथेरपिस्ट ने उन्हें फिट होने का सर्टिफिकेट दिया था। जिसके बाद वह सौराष्ट्र टीम की ओर से रणजी मैच खेलने के लिए मैदान में उतरे। पुजारा को जब फिटनेस सर्टिफिकेट दिया गया तो उनका कहना था कि अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता।
विज्ञापन
आज भारतीय टीम में उनकी तुलना राहुल द्रविड़ से की जा रही है। भारतीय क्रिकेट में टीम इंडिया की दीवार के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले राहुल द्रविड़ से अगर किसी खिलाड़ी की तुलना की जा रही है तो उसकी प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके साथ ही अहमदाबाद टेस्ट में 206 और 41 रन की नाबाद पारी खेलकर पुजारा ने प्रतिभा साबित भी कर दी है।
विज्ञापन