{"_id":"63f0b504c8fa95cfde0b0dfa","slug":"psl-will-continue-despite-terrorist-attack-pcb-chief-najam-sethi-said-tight-security-for-players-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSL: आतंकी हमले के बावजूद जारी रहेगा पीएसएल, पीसीबी प्रमुख नजम सेठी बोले- खिलाड़ियों के लिए कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL: आतंकी हमले के बावजूद जारी रहेगा पीएसएल, पीसीबी प्रमुख नजम सेठी बोले- खिलाड़ियों के लिए कड़ी सुरक्षा
Sat, 18 Feb 2023 04:52 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:52 PM IST
सार
पीएसएल के दो मैच शनिवार और रविवार को नेशनल स्टेडियम में होने हैं। इसके मद्देनजर टीम होटल और मैच स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर शुक्रवार शाम हुए आतंकवादी हमले का पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी मैचों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सेठी ने कहा कि मैच कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेंगे, क्योंकि लीग शुरू होने के बाद से ही खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए राष्ट्रपति के स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
नजम सेठी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा की गांरटी देते हुए कहा, ‘‘पीएसएल के मैच तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे। सभी खिलाड़ियों की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है।’’ बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने कराची में पीएसएल मैचों को जारी रखने के लिए भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया, ‘‘कल हुई घटना का पीएसएल से कोई संबंध नहीं है।’’
पीएसएल के दो मैच शनिवार और रविवार को नेशनल स्टेडियम में होने हैं। इसके मद्देनजर टीम होटल और मैच स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान सुपर लीग में दूसरे देशों के भी कई खिलाड़ी खेलते हैं। ऐसे में सुरक्षा का स्तर बेहतर होना जरूरी है।
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में नहीं खेल रहा भारत
एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में होना था, लेकिन टीम इंडिया सुरक्षा कारणों से यहां नहीं खेल रही है। बीसीसीआई सचिव और एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा है कि एशिया कप का आयोजन किसी ऐसे देश में होगा, जहां खेलने में किसी टीम को कोई भी परेशानी न हो। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की मेजबानी हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में न खेलने की धमकी भी दी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी पाकिस्तान में न खेलने पर अडिग हैं, क्योंकि पाकिस्तान में खिलाड़ियों को खतरा है।
पाकिस्तान में पहले भी खिलाड़ियों पर हमले हो चुके हैं। श्रीलंका की टीम इसका शिकार हुई थी। इसके बाद एक दशक तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हुआ, लेकिन अब यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमें पाकिस्तान आकर खेल चुकी हैं।