{"_id":"60d5a97b8ebc3e32ce7e742f","slug":"psl-final-2021-sohaib-maqsood-and-rilee-rossouw-power-multan-sultan-to-maiden-title-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2021: पेशावर जाल्मी को हराकर मुल्तान सुल्तांस ने पहली बार जीता पीएसएल खिताब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2021: पेशावर जाल्मी को हराकर मुल्तान सुल्तांस ने पहली बार जीता पीएसएल खिताब
Fri, 25 Jun 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 25 Jun 2021 03:31 PM IST
सार
PSL FINAL 2021: पेशावर जाल्मी 2018 और 2019 के बाद एक बार फिर फाइनल हार गया।
विज्ञापन
मुल्तान सुल्तांस ने जीता पीएसएल खिताब
- फोटो : social media
विस्तार
मुल्तान सुल्तांस ने 2017 की चैंपियन पेशावर जाल्मी को 47 रन से हराकर पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग टी-20 खिताब जीत लिया। पांच साल बाद पाकिस्तानी टीम में वापसी करने वाले सोहेब मकसूद ने नाबाद 65 रन बनाए। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोउ ने 21 गेंद में 50 रन की पारी खेलकर मुल्तान को चार विकेट पर 206 रन तक पहुंचाया। मकसूद और रोसोउ ने 44 गेंद में 98 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 11 चौके और छह छक्के लगाए।
विज्ञापन
The picture cannot quite encapsulate the emotions 🥰🙏#HBLPSL6 #MSvPZ #HBLPSL6Final pic.twitter.com/cs4Aq0asfF
— Multan Sultans (@MultanSultans) June 24, 2021
विज्ञापन
टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली पेशावर के लिए शोएब मलिक ने 28 गेंद में 47 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका। पूरी टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लिए जबकि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराब्बानी ने फॉर्म में चल रहे हजरतुल्लाह जजाइ को जल्दी आउट करके पेशावर को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी। मुल्तान ने लीग के अबुधाबी में खेले जाने के बाद पांच में से चार लीग मैच जीते और क्वालीफायर में इस्लामाबाद युनाइटेड जैसी दिग्गज टीम को हराया। पेशावर 2018 और 2019 के बाद एक बार फिर फाइनल हार गया।
विज्ञापन