{"_id":"603215344c560f30631f3123","slug":"psl-2021-wahab-riaz-and-darren-sammy-in-quarantine-after-breaching-biosecure-protocols","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2021: वहाब रियाज और डैरेन सैमी ने तोड़ा बायो सिक्योर बबल, तीन दिन रहना होगा क्वारंटीन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2021: वहाब रियाज और डैरेन सैमी ने तोड़ा बायो सिक्योर बबल, तीन दिन रहना होगा क्वारंटीन
Sun, 21 Feb 2021 01:39 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
वहाब रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सुपर लीग को शुरू हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि यह टी-20 टूर्नामेंट विवादों में घिर गया। टूर्नामेंट के छठे चरण से पहले एक खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया था। अब दो बड़े नाम पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगे हैं। पेशावर जाल्मी के कप्तान वहाब रियाज और कोच डैरेन सैमी को तीन दिन के क्वारंटीन में जाना पड़ा।
विज्ञापन
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की माने तो वहाब और सैमी ने बायो-बबल तोड़ते हुए शुक्रवार को एक बाहरी व्यक्ति से मुलाकात की। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में कराची किंग्स ने 2019 के चैंपियन क्वेटा ग्लेडिएटर्स को सात विकेट से मात दी। इससे पहले पीसीबी ने यह बताया था कि टीम के एक अधिकारी और खिलाड़ी को बायो बबल तोड़ने के कारण तीन दिन पृथकवास में रखा गया है, दोनों को दो निगेटिव टेस्ट देने होंगे ताकि दोबारा बायो बबल में प्रवेश कर सकें।
विज्ञापन
पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'एक फ्रैंचाइजी के खिलाड़ी में कोरोना के लक्षण पाए गए थे और वह पृथकवास में था। वह जांच में पॉजिटिव निकला है। अब वह 10 दिन पृथकवास में रहेगा, उसे दोबारा टीम से जुड़ने के लिए दो कोरोना जांच में निगेटिव आना होगा। पीसीबी के लिए इस समय स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल सर्वोपरि है और सभी को दोबारा याद दिलाया जाता है कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' 30 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 22 मार्च को लाहौर में होगा।
विज्ञापन