{"_id":"60b66a0173705e301f5676af","slug":"psl-2021-tournament-could-commence-in-uae-on-june-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2021: सात जून से शुरू हो सकता टूर्नामेंट, 24 को फाइनल की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2021: सात जून से शुरू हो सकता टूर्नामेंट, 24 को फाइनल की उम्मीद
Tue, 01 Jun 2021 10:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:40 PM IST
सार
पीएसएल के 14 मैच पाकिस्तान में खेले जा चुके हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद चार मार्च को इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल 2021) की शुरुआत सात जून से यूएई में हो सकती है। वहीं, फाइनल मुकाबला 20 के बदले 24 जून को खेले जाने की संभावना है।
विज्ञापन
पीएसएल के 14 मैच खेले जा चुके हैं
बता दें कि पीएसएल के 14 मैच पाकिस्तान में खेले जा चुके हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद चार मार्च को इसे स्थगित कर दिया गया था। निलंबित लीग के बाकी बचे 20 मैच यूएई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
कराची किंग्स ने सबसे ज्यादा तीन मैच जीते
अभी तक हुए मैचों में बाबर आजम की टीम कराची किंग्स ने सबसे ज्यादा तीन मैच जीते हैं। वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर हैं। पेशावर जालमी छह अंकों के साथ दूसरे, इस्लामाबाद यूनाइटेड (6 अंक) तीसरे, लाहौर कलंदर्स (6 अंक) चौथे, मुल्तान सुल्तान्स (2 अंक) पांचवें और क्वेटा ग्लेडिएटर्स (2 अंक) छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन