{"_id":"5be898c6bdec22699f12729e","slug":"probe-panel-sent-summons-to-bcci-chief-and-secretary-for-deposition-in-rahul-johri-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"MeToo: राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में BCCI ने अध्यक्ष-सचिव को गवाही के लिए बुलाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MeToo: राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में BCCI ने अध्यक्ष-सचिव को गवाही के लिए बुलाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
राहुल जौहरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के तीन सदस्यीय पैनल ने कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को भी सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गवाही देने के लिए सम्मन भेजा।
विज्ञापन
बोर्ड के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी पहले ही पैनल को ईमेल करके जांच में मदद करने की पेशकश कर चुके हैं। लेकिन अब उनके अलावा खन्ना और अमिताभ भी अपनी गवाही देंगे। इन दोनों को इस संबंध में रविवार को पैनल की तरफ से ईमेल मिला।
विज्ञापन
बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हां सीके खन्ना और अमिताभ को यौन उत्पीड़न के मामले में सोमवार को बीसीसीआई मुख्यालय में अनिरुद्ध के साथ गवाही देने के लिए ईमेल मिले हैं।' तीनों शीर्ष पदाधिकारियों को गवाही के लिए बुलाये जाने के कारण यह मामला गंभीर बनता जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'पैनल का जांच में मदद के लिए सभी पदाधिकारियों को बुलाने का फैसला सही है। मेरा मानना है कि बीसीसीआई के सभी कर्मचारियों (महिला एवं पुरूष) को भी गवाही के लिए बुलाया जाना चाहिए।'