{"_id":"5bc31066bdec22695a4bd9cc","slug":"prithvi-shaw-threaten-by-mns-for-quit-cricket-says-congress-mp-akhilesh-prasad-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी शॉ को क्रिकेट छोड़ने के लिए मिली धमकी, कांग्रेसी सांसद ने राज ठाकरे की मनसे पर मढ़े आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पृथ्वी शॉ को क्रिकेट छोड़ने के लिए मिली धमकी, कांग्रेसी सांसद ने राज ठाकरे की मनसे पर मढ़े आरोप
Mon, 15 Oct 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
prithvi shaw
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि टीम इंडिया के सबसे युवा और होनहार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को क्रिकेट छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है।
2 of 6
पृथ्वी शॉ
- फोटो : self
अखिलेश सिंह के मुताबिक बिहार के मूल निवासी और भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता-कार्यकर्ता फोन कर क्रिकेट छोड़ने की धमकी दे रहे हैं।
prithvi shaw
3 of 6
पृथ्वी शॉ
अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पृथ्वी मूल रूप से बिहार के मानपुर के रहने वाले हैं। इस पर मनसे अध्यक्ष उन्हें फोन करके कहते हैं, 'तुमने यहां महाराष्ट्र में रहकर क्रिकेट सीखा, लेकिन तुम टेस्ट टीम में जगह मिलते ही यह क्यों बोलते हो कि तुम बिहार से हो। अगर ऐसा है तो तुम्हें यहां रहने नहीं दिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पृथ्वी शॉ
अखिलेश प्रताप सिंह के इस आरोप को मनसे ने बेबुनियाद ठहराया और सिरे से खारिज किया। कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्रीकृष्ण जयंती समारोह के अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि गुजरात में बिहारियों पर अत्याचार हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
पृथ्वी शॉ
अखिलेश प्रताप सिंह ने आगे कहा, 'बिहार के गया जिला स्थित मानपुर के रहने वाले इंटरनेशनल क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र में मनसे की प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। मनसे नेता व कार्यकर्ता पृथ्वी शॉ के परिवार को फोन कर पृथ्वी के क्रिकेट छोड़ देने या क्रिकेट से बाहर कर देने की धमकी दे रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।