{"_id":"68592d8cf56ec4478605acad","slug":"prithvi-shaw-has-approached-mumbai-cricket-association-for-a-no-objection-certificate-to-switch-state-team-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prithvi Shaw: मुंबई की टीम छोड़ना चाहते हैं पृथ्वी शॉ, मुंबई क्रिकेट संघ से मांगा एनओसी; क्यों लिया फैसला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Prithvi Shaw: मुंबई की टीम छोड़ना चाहते हैं पृथ्वी शॉ, मुंबई क्रिकेट संघ से मांगा एनओसी; क्यों लिया फैसला?
Mon, 23 Jun 2025 04:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Jun 2025 04:03 PM IST
सार
पृथ्वी ने एमसीए से इसलिए स्वकृति मांगी है जिससे एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति और विकास के लिए वह नई घरेलू टीम से अनुबंध कर सकें। पृथ्वी पिछले कुछ समय से लाल गेंद की टीम से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप की क्रिकेट खेली है।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ घरेलू टीम मुंबई का साथ छोड़ना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। पृथ्वी ने एमसीए से इसलिए स्वकृति मांगी है जिससे एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति और विकास के लिए वह नई घरेलू टीम से अनुबंध कर सकें। पृथ्वी पिछले कुछ समय से लाल गेंद की टीम से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप की क्रिकेट खेली है। हालांकि उनके मैदान के बाहर के अनुशासनात्मक मुद्दों ने मैदान पर उनके प्रदर्शन से अधिक सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
एमसीए के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि एमसीए को पृथ्वी का पत्र मिला है जिसमें उन्होंने एनओसी देने की मांग की है। एमसीए सूत्र ने कहा, 'हां, हमें पृथ्वी का पत्र मिला है जिसे स्वीकृति के लिए शीर्ष परिषद के पास भेजा गया है। जल्द ही इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा।' इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एमसीए को भेजे पत्र में कहा कि वह मुंबई टीम में बिताए समय के लिए आभारी हैं लेकिन अब आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने 2017 में मुंबई के लिए पदार्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीए को दिया धन्यवाद
पृथ्वी ने कहा, मैं इस अवसर पर एमसीए को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने संघ का प्रतिनिधित्व करने के दौरान मुझे बहुमूल्य अवसर और अटूट समर्थन दिया। एमसीए का हिस्सा बनना बेहद सम्मान और सौभाग्य की बात है और मैं यहां प्राप्त अनुभव के लिए बहुत आभारी हूं। मेरे करियर के इस मोड़ पर मुझे एक अन्य राज्य संघ के तहत पेशेवर क्रिकेट खेलने का एक शानदार अवसर मिला है जो मुझे विश्वास है कि एक क्रिकेटर के रूप में मेरे विकास और प्रगति में और योगदान देगा। इसके मद्देनजर मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि मुझे एनओसी जारी करें जो मुझे आगामी घरेलू सत्र में आधिकारिक रूप से नए राज्य संघ का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाएगा।

रणजी टीम से बाहर हुए थे पृथ्वी
पृथ्वी ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय सावधानीपूर्वक विचार करने और एमसीए के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ लिया है। भारत के लिए पांच टेस्ट और छह वनडे मैच खेलने वाले पृथ्वी को पिछले साल खराब फिटनेस और अनुशासन की कमी के कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। रणजी ट्रॉफी के बाकी सत्र से बाहर रहने के बाद पृथ्वी ने आखिरी बार मुंबई के लिए प्रीमियर घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था जिसमें उनकी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।