{"_id":"5b3eaa954f1c1bc1248b4c65","slug":"prithvi-shaw-century-makes-solid-comeback-of-india-a-against-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी शॉ ने शतक से भारत ए की जोरदार वापसी, वेस्टइंडीज ए ने पहली पारी में 250 रन की बढ़त हासिल की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पृथ्वी शॉ ने शतक से भारत ए की जोरदार वापसी, वेस्टइंडीज ए ने पहली पारी में 250 रन की बढ़त हासिल की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वी शॉ के बेहतरीन शतक की बदौलत भारतीय ए टीम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज ए के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट के दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में जोरदार वापसी की है। बता दें कि भारत ए की पहली पारी केवल 133 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ए ने पहली पारी 383 रन बनाए और 250 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ए ने बिना विकेट गंवाए 159 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 101 और मयंक अग्रवाल 56 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
दूसरे दिन 148/3 के स्कोर से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज ए की टीम पहली पारी में 383 रन बनाकर ऑलआउट हुई। सुनील अम्ब्रिस ने 128 रनों की शतकीय पारी खेली। कैरीबियाई कप्तान शमारह ब्रूक्स ने 91 और रेमोन रेफर ने 52 रन बनाये। भारत ए की तरफ से अंकित राजपूत ने 4, शाहबाज नदीम और नवदीप सैनी ने 2-2 एवं विजय शंकर ने एक विकेट लिया। वेस्टइंडीज ए का स्कोर एक समय 341/5 था, लेकिन उन्होंने अपने आखिरी 5 विकेट सिर्फ 42 रनों के अन्दर गंवा दिए।
विज्ञापन
पहली पारी में भारत ए के दोनों सलामी बल्लेबाज पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने इसकी अच्छे से भरपाई की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने अभी तक 159 रनों की साझेदारी निभा ली है। पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 74 गेंदों में 18 चौके एवं एक छक्के की मदद से 101 रन बनाए हैं, वहीं मयंक अग्रवाल ने उनका बखूबी साथ देते हुए 71 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 56 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
अब भारत ए की कोशिश दूसरी पारी में कम से कम 400 रन बनाने की होगी ताकि वेस्टइंडीज ए के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सके। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ए की टीम भारत ए को 300 के अंदर समेटना चाहेगी।