{"_id":"5bc58589bdec226959415c30","slug":"prithvi-shaw-and-ajinkya-rahane-will-join-mumbai-squad-for-vijay-hazare-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम होगी बेहद मजबूत, स्टार पृथ्वी और रहाणे खेलेंगे सेमीफाइनल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम होगी बेहद मजबूत, स्टार पृथ्वी और रहाणे खेलेंगे सेमीफाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की मजबूत टीम को विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे का साथ भी मिलेगा। वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद यह दोनों स्टार खिलाड़ी राज्य टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में मुंबई के लिए इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलेंगे जो रविवार को क्वार्टर फाइनल में बिहार के खिलाफ मैच में भी खेले थे। मुंबई ने बिहार को नौ विकेट से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
मुंबई के कोच और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने भी इन तीनों के राज्य की टीम के लिए खेलने की पुष्टि की है। शॉ टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में मुंबई के लिए खेले थे लेकिन फिर उनका चयन टेस्ट टीम में हो गया।
विज्ञापन
पृथ्वी ने पदार्पण करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरीज रहे। विजय हजारे के सेमीफाइनल 17 और 18 अक्टूबर को खेले जाएंगे।