मन की बात में बोले पीएम मोदी- प्रेरणादायी है ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जीत पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इस माह हमें क्रिकेट की पिच से खुशखबरी मिली। शुरुआती निराशा के बाद, भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज पर ऐतिहासिक कब्जा जमाया। हमारी टीम की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरणादायक था।'
This month, we got good news from the cricket pitch. After initial hiccups, the Indian team bounced back gloriously and won the series in Australia. Our team's hard work and teamwork was inspiring: Prime Minister Narendra Modi during 'Mann Ki Baat' pic.twitter.com/mexDjByGvF
— ANI (@ANI) January 31, 2021विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री द्वारा की गई इस सरहाना का बीसीसीआई ने स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'धन्यवाद, नरेंद्र मोदी जी आपके ये शब्द उत्साहित करते हैं। टीम इंडिया तिरंगे को ऊंचा फहराने के लिए सबकुछ करने को तैयार है।
Thank you Shri @narendramodi ji for your appreciation and words of encouragement. #TeamIndia will do everything possible to keep the tricolour 🇮🇳 flying high. @imVkohli @ajinkyarahane88 @RaviShastriOfc @RishabhPant17 @Jaspritbumrah93 @ImRo45 @JayShah @SGanguly99 @ThakurArunS https://t.co/fceD3bgO09
— BCCI (@BCCI) January 31, 2021
याद हो कि साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में बड़ा उलटफेर करते हुए उसे पहली बार गाबा में शिकस्त दी थी। चौथे और निर्णायक टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने एक मुश्किल लक्ष्य को साधते हुए मैच और सीरीज दोनों फतह की। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा। टीम इंडिया की यह जीत हर मायने में यादगार रही और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। यही कारण है कि भारतीय टीम की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। टीम द्वारा मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए और सभी चुनौतियों को पार करते हुए हासिल की हुई इस जीत की दुनियाभर की मीडिया ने भी जमकर सराहना की।