फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PREVIEW: Delhi Daredevils vs Kings XI Punjab In IPL 8

IPL में लगातार 12 हार नहीं चाहेगी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम

Tue, 14 Apr 2015 07:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Apr 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
PREVIEW: Delhi Daredevils vs Kings XI Punjab In IPL 8

पिछले 11 मैचों से दिल्ली डेयरडेविल्स ‘हार के भंवर’ में फंसी है। इस साल आईपीएल-8 में उसने अभी 2 मैच खेले हैं और दोनों ही बार टीम की कश्ती किनारे पर डूब गई।

विज्ञापन


बुधवार को जब जेपी डुमिनी की अगुआई वाली दिल्ली की टीम आईपीएल मुकाबले में भिड़ेगी तो हरचंद कोशिश हार का चक्रव्यूह तोड़ने की होगी। ऐसा नही है कि दिल्ली की टीम का प्रदर्शन खराब हो रहा है लेकिन स्पिनर इमरान ताहिर की तरह कइयों का मानना है कि भाग्य डेयरडेविल्स से रूठा हुआ है।
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद इमरान ताहिर ने कहा था कि हम भाग्य के मामले में थोड़ा पिछड़ गए हैं। दो मैचों में हमने अच्छा प्रदर्शन भी किया है लेकिन नजदीकी अंतर से पराजित हो गए। हम अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं। कोटला मैदान में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इमरान ताहिर ने चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर के अलावा अन्य स्पिनर अमित मिश्रा ने भी दो विकेट लिए थे लेकिन विपक्षी टीम अंतिम गेंद पर जीतने में सफल हो गई। अनुभवी जहीर खान और मोहम्मद शमी के अनफिट होने के बावजूद डेयरडेविल्स की गेंदबाजी कमजोर नहीं लगती। बल्लेबाजी भी मजबूत है।

चेन्नई के खिलाफ मैच में एल्बी मोर्केल ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी। कप्तान डुमिनी ने भी नाबाद 44 रन किए थे। हार के बावजूद टीम ने आत्मविश्वास नहीं खोया है। एक जीत से बड़ा अंतर आ सकता है।

अगर दिल्ली यह मैच हार जाती है तो आईपीएल में सबसे खराब टीम का दर्जा उसे मिल जाएगा। लगातार 11 आईपीएल मैचों में हार का संयुक्त रिकार्ड है जिसकी पिछली बार दिल्ली ने पुणे वॉरियर्स की बराबरी की थी।

दिल्‍ली पर भारी है पंजाब टीम का पलड़ा

PREVIEW: Delhi Daredevils vs Kings XI Punjab In IPL 8

अगर बात किंग्स इलेवन पंजाब की करें तो उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पहले मैच में जार्ज बैली की कप्तानी वाली टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ठीक प्रदर्शन नहीं किया लेकिन दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को उनके अपने मैदान में मात दी।

बल्लेबाजी में अभी टीम के स्टार ग्लेन मैक्सवेल ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। पिछले मैच में वीरेंद्र सहवाग और कप्तान बैली ने जरूर हाथ खोल लिए हैं।

गेंदबाजी में देशी और विदेशी दोनों खिलाड़ियों को मिलाकर संतुलन नजर आता है। तेज गेंदबाज मिचेल जानसन भी रिदम में आ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में पंजाब का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें पंजाब ने 9 जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed