{"_id":"5cb55a44bdec22147057bc70","slug":"preview-and-prediction-of-kxip-and-rr-in-ipl-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: मांकड़िंग विवाद के बाद आज फिर से आमने-सामने होंगे अश्विन-बटलर, होगा रोमांचक मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: मांकड़िंग विवाद के बाद आज फिर से आमने-सामने होंगे अश्विन-बटलर, होगा रोमांचक मुकाबला
Tue, 16 Apr 2019 09:59 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:59 AM IST
सार
प्रसारण : रात 8:00 बजे से
04: राहुल, गेल, बटलर और अश्विन पर होंगी निगाहें
02: सीजन में दूसरी बार होंगी आमने-सामने
कुल मैच: 18
राजस्थान जीत: 10
पंजाब: 08
बेनतीजा: 00
विज्ञापन
पंजाब बनाम राजस्थान
विस्तार
पंजाब की टीम मंगलवार को जब आईपीएल मुकाबले में घर में राजस्थान के खिलाफ उतरेगी तो वह अपनी गेंदबाजी समस्याओं को दूर कर फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
विज्ञापन
आर अश्विन की अगुआई वाली पंजाब की टीम मुंबई और बेंगलोर के खिलाफ मिली लगातार हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गई है। उसने आठ मैचों में से चार में जीत दर्ज की है। पंजाब का गेंदबाजी आक्रमण लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। टीम मुंबई के खिलाफ 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही, जिसमें कीरोन पोलार्ड ने 31 गेंद में 83 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
पंजाब की गेंदबाजी की धार हुई कम
बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में पंजाब की गेंदबाजी फिर से विफल रही और उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीम को चार गेंद रहते 173 रन का लक्ष्य हासिल करने दिया। मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई और ऑलराउंडर सैम कुरैन ने काफी रन लुटाए। अब उन्हें अपने कप्तान अश्विन का सहयोग करने के लिए कसी गेंदबाजी करनी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बटलर हैं तुरुप का इक्का
jos buttler
वहीं राजस्थान की टीम पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद यहां पहुंची है। उन्होंने मुंबई को उसके घर में चार विकेट से धोया। ओपनर जोस बटलर की 43 गेंद में 89 रन की पारी ने राजस्थान को 188 रन का लक्ष्य हासिल करने में काफी अहम भूमिका अदा की। उन्हें रहाणे का भी सहयोग मिला जिन्होंने 37 रन और संजू सैमसन ने 31 रन का योगदान दिया था।
गेल और राहुल है दमदार जोड़ी
gayle rahul
इस सीजन में क्रिस गेल और केएल राहुल ने जमकर रन बटोरे हैं और पंजाब को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं।