फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pressure on india to win pakistan match

भारत पर महामुकाबला जीतने का दबाव

Sat, 29 Sep 2012 10:56 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
pressure on india to win pakistan match
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में 32 गेंद शेष रहते मिली नौ विकेट से करारी शिकस्त भारत के लिए किसी बुरे सपने के समान थी। इस मैच में भारतीय टीम हर मोरचे पर नाकाम साबित हुई। भारतीय बल्लेबाज विकेट पर टिककर बड़ा स्कोर बनाने का दम नहीं दिखा सके जबकि गेंदबाजों में विकेट लेने की काबिलियत नहीं दिखी।
विज्ञापन


भारतीय टीम की फील्डिंग भी बेहद घटिया रही। इस मैच में मिली शर्मनाक हार से भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है। सेमीफाइनल की होड़ में बने रहने के लिए भारत को अब रविवार को होने वाले महामुकाबले में पाकिस्तान और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

 
पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए टीम को सभी स्तर पर सुधार करने की जरूरत है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने ओपनर वीरेंद्र सहवाग को बिठाकर पांच मुख्य गेंदबाजों को खिलाने की रणनीति अपनाई थी। लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन की यह रणनीति बुरी तरह फ्लाप रही। मुमकिन है कि अब कप्तान धोनी पाकिस्तान के खिलाफ पुरानी रणनीति पर अमल करते हुए सात बल्लेबाजों को मैदान में उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सहवाग की अंतिम एकादश में वापसी तय मानी जा रही है जबकि तीन स्पिनरों हरभजन सिंह, पीयूष चावला और आर अश्विन में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा। हालांकि रिकॉर्ड पर गौर करें तो भारत अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कभी हारा नहीं है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल दो मुकाबले हुए हैं और दोनों में भारतीय टीम जीती है।


दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद पाकिस्तान टीम के हौसले काफी बुलंद होंगे। पाकिस्तान ने वार्म-अप मैच में भारत को हराया था। इस लिहाज से पाकिस्तान वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ खाता खोलने को बेकरार होगी। पाकिस्तान की नजर इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed