{"_id":"5bf74e5cbdec2241754a23cb","slug":"praveen-tambe-get-5-wickets-along-with-a-hat-trick-in-t10-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"T-10 लीग में प्रवीण तांबे का जलवा, हैट्रिक के साथ चटकाए 5 विकेट, गेल का भी किया शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T-10 लीग में प्रवीण तांबे का जलवा, हैट्रिक के साथ चटकाए 5 विकेट, गेल का भी किया शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Pravin tambe
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके भारत के 47 वर्षीय स्पिनर प्रवीण तांबे (5/15) के करिश्माई प्रदर्शन ने टी-10 लीग में सिंधीज ने गत चैंपियन केरला नाइट्स को 9 विकेट से हरा दिया। तांबे इस टूर्नामेंट और मौजूदा क्रिकेट जगत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि टी-10 लीग में पहली बार किसी गेंदबाज ने 5 विकेट लिए हैं। तांबे ने पहले ही ओवर में हैट्रिक सहित चार विकेट लिए। अपने दूसरे ओवर में तांबे ने उपुल थरंगा को आउट किया। उन्होंने कैरेबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल को भी आउट किया।
विज्ञापन
केरला ने निर्धारित 10 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। सिंधीज ने यह लक्ष्य 7.4 ओवर में महज एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन