फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pratika Rawal says she Have natural understanding with smriti Mandhana don't need to make effort

IND W vs AUS W: 'मंधाना के साथ मेरा अच्छा तालमेल', सलामी जोड़ीदार को लेकर प्रतीका रावल ने दिया बयान

Thu, 18 Sep 2025 09:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Sep 2025 09:37 PM IST
सार

प्रतीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मंधाना के साथ शतकीय साझेदारी की और दूसरे मैच में भी इस स्टार क्रिकेटर के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े थे। भारत ने यह मैच रिकॉर्ड 102 रन से जीता।

विज्ञापन
Pratika Rawal says she Have natural understanding with smriti Mandhana don't need to make effort
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रतीका रावल का मानना है कि स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ उनकी स्वाभाविक समझ है, जिसके कारण वे भारत को लगातार अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। दिल्ली की इस क्रिकेटर ने पिछले साल दिसंबर में वनडे में पदार्पण किया था और वह बहुत कम समय में शीर्ष क्रम में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली बल्लेबाजों में से एक बन गई हैं। उन्होंने कहा कि मंधाना भी उनकी तरह अंतर्मुखी हैं, लेकिन उनके बीच बहुत अच्छा तालमेल है। 
विज्ञापन


प्रतीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मंधाना के साथ शतकीय साझेदारी की और दूसरे मैच में भी इस स्टार क्रिकेटर के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े थे। भारत ने यह मैच रिकॉर्ड 102 रन से जीता। भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद से छह अर्धशतक और एक शतक जड़ने वाली इस 25 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, मुझे लगता है कि यह (समझ) काफी आसान और स्वाभाविक है। हमें पारी के बीच में ज्यादा बात नहीं करनी पड़ती। वह वही करती है जिसमें वह सर्वश्रेष्ठ है और मैं वही करती हूं जिसमें मैं सर्वश्रेष्ठ हूं। हमारे बीच एक समझ है जो स्वाभाविक लगती है, बनावटी नही। मैदान के बाहर भी, वह (मंधाना) अंतर्मुखी हैं और मैं भी, इसलिए हमें एक-दूसरे को समझने के लिए अतिरिक्त प्रयास नहीं करने पड़ते हैं। हम पहले से ही एक-दूसरे को लेकर अच्छी समझ रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed