{"_id":"623864ca15c357453e768e35","slug":"pradeep-mehra-video-kevin-pietersen-and-harbhajan-singh-also-became-fans-of-pradeep-mehra-of-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pradeep Mehra video: पीटरसन-हरभजन भी हुए नोएडा के प्रदीप मेहरा के फैन, 10 किलोमीटर दौड़कर रोज रात में जाता है घर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pradeep Mehra video: पीटरसन-हरभजन भी हुए नोएडा के प्रदीप मेहरा के फैन, 10 किलोमीटर दौड़कर रोज रात में जाता है घर
Mon, 21 Mar 2022 05:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 21 Mar 2022 05:13 PM IST
सार
नोएडा में रहने वाले 19 वर्षीय प्रदीप मेहरा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह रोज रात को 10 किलोमीटर दौड़कर घर जाता है। वहां पहुंचकर बड़े भाई के लिए खाना बनाता है और सुबह फिर मैकडोनाल्ड में काम के लिए चला आता है।
विज्ञापन
केविन पीटरसन, प्रदीप मेहरा और हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा में रहने वाले 19 वर्षीय प्रदीप मेहरा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह रोज रात को 10 किलोमीटर दौड़कर घर जाता है। वहां पहुंचकर बड़े भाई के लिए खाना बनाता है और सुबह फिर मैकडोनाल्ड में काम के लिए चला आता है। प्रदीप सेना में जाने के लिए रोज दौड़ता है। वीडियो को देखकर दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन और हरभजन सिंह भी उसके फैन बन गए हैं।
फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने उसे घर ले जाने की पेशकश की, लेकिन पसीने से लथपथ होने के बावजूद युवक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कापड़ी ने प्रदीप मेहरा का वीडियो बनाया। इस दौरान वे उससे बात कर रहे थे। दोनों के बीच हुई बातचीत को लोगों ने काफी पसंद किया। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने विनोद कापड़ी के वीडियो को रिट्वीट किया और लिखा, "यह आपके सोमवार की सुबह को बना देगा! क्या लड़का है!"
दूसरी ओर, हरभजन सिंह ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में चैंपियंस ऐसे ही बनते हैं। चाहे वो जिंदगी की फील्ड हो या स्पोर्ट्स की। वह एक विजेता ही साबित होगा।
विज्ञापन
वीडियो में कापड़ी आधी रात को दौड़ते हुए युवक को देख उसे घर छोड़ने की पेशकश करते हुए दिखाई देते हैं। प्रदीप मेहरा ने यह कहकर प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि मैं ऐसे ही घर जाऊंगा। आगे पूछताछ करने पर युवक कापड़ी को बताया कि वह मैकडॉनल्ड्स में काम करता है और हमेशा घर दौड़कर ही वापस जाता है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला 19 वर्षीय प्रदीप भारतीय सेना में शामिल होना चाहता है। कापड़ी ने उसे खाने के लिए कहा तो प्रदीप ने जवाब देते हुए बताया कि उसे घर वापस जाना होगा और बड़े भाई के लिए रात का खाना बनाना होगा। भाई अपनी नौकरी में नाइट शिफ्ट करता है। यह पूछे जाने पर कि उसके माता-पिता कहां हैं तो प्रदीप ने कहा कि मां की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

This will make your Monday morning! What A Guy! 🤍🙏🏽 https://t.co/RLknfAsCKE
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 21, 2022
वीडियो में कापड़ी आधी रात को दौड़ते हुए युवक को देख उसे घर छोड़ने की पेशकश करते हुए दिखाई देते हैं। प्रदीप मेहरा ने यह कहकर प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि मैं ऐसे ही घर जाऊंगा। आगे पूछताछ करने पर युवक कापड़ी को बताया कि वह मैकडॉनल्ड्स में काम करता है और हमेशा घर दौड़कर ही वापस जाता है।
👌👌👌👌 champions are made like this .. whether on sports field or anything they do in life .. He will be a winner ✅thank you vinod for sharing this .. yes PURE GOLD 🙌 https://t.co/2tzc28nbNu
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 20, 2022