आईपीएल 2019 की नीलामी में 17 वर्षीय युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की किस्मत खुल गई। दरअसल, जयपुर में हो रहे आईपीएल के 12वें सीजन की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने प्रभसिमरन को 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा है।
बता दें कि प्रभसिमरन सिंह का बेस प्राइस 20 लाख था। सिंह को डैशिंग बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को वह अपना आइडियल मानते हैं।
बल्लेबाजी करते वक्त वह टीवी स्क्रीन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की तरह देखने में लगते हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने इंडिया एमर्जिंग टीम कप में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था।
एसीसी एमर्जिंग टीम कप में प्रभसिमरन सिंह ने 4 मैच खेले हैं। हालांकि इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने केवल 4 मैच के 3 पारियों में केवल 18 रन बनाए हैं।