फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Poonam Yadav says it Will Be Difficult To Perform Instantly After Long Break 

लंबे समय के बाद वापसी कर प्रदर्शन करना मुश्किल: पूनम यादव

Sat, 25 Jul 2020 09:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Jul 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Poonam Yadav says it Will Be Difficult To Perform Instantly After Long Break 
पूनम यादव - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड दौरे के रद्द होने के कारण अभ्यास से वंचित रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर पूनम यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के कारण विश्व कप में खेलना काफी मुश्किल होगा। विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास बड़े टूर्नामेंट के रूप में सिर्फ इंग्लैंड दौरा था लेकिन कोविड-19 के कारण इस सप्ताह उसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


पूनम ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'अगर आप चार-पांच महीने के बाद मैदान पर उतरते हैं, तो किसी भी खिलाड़ी के लिए तुरंत प्रदर्शन करना बहुत मुश्किल होगा। हम खुद को फिट रख रहे हैं और जब हमें समूह में फिर से अभ्यास करने की अनुमति मिलेगी, तब हमें पूरी फिटनेस हासिल करने में 20-25 दिन लगेंगे।'
विज्ञापन


पूनम ने मार्च में मेलबर्न क्रिकेट मैदान में टी20 विश्व कप का फाइनल खेलने के बाद पूरी तरह से क्रिकेट की सुविधा वाला मैदान नहीं देखा है। अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले प्रस्तावित इकलौता टूर्नामेंट के रद्द होने से इस बात की संभावना है कि वह इस साल अब कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकें। न्यूजीलैंड में 2021 फरवरी-मार्च में होने वाले विश्व कप के भाग्य का फैसला अगले दो सप्ताह के अंदर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले विश्व कप की उपविजेता भारतीय टीम को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड में खिताबी सूखे को खत्म कर सकेगी। विश्व कप से पहले किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने से हालांकि यह काफी मुश्किल होगा। भारत की तरफ से 46 एकदिवसीय और 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली पूनम ने कहा, 'यह एक बड़ी चुनौती है। मैं यहां गेंदबाजी कर रही हूं लेकिन यह प्रतिस्पर्धी माहौल से बिल्कुल अलग है। हम आखिरी बार मार्च में खेले थे और हमारी अगली श्रृंखला को लेकर अभी स्पष्टता नहीं हैं।'

कोविड-19 के कारण देश में लागू लॉकडाउन के बीच पूनम को परिवार के साथ समय बिताने के अलावा अपने मन का काम करने का पूरा मौका मिला। उन्होंने ने बताया, 'इस समय में मैंने ऐसे कई कम किए जिसके लिए पहले समय नहीं मिल पाता था। परिवार के साथ समय बिताना, टेलीविजन देखना (महाभारत और रामायण)। मैं अब खाना बना सकती हूं।'


टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली पूनम से जब बड़े मैचों में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बड़े मैचों में दवाब को बेहतर तरीके से झेलना होता हैं और ऑस्ट्रेलिया (टी-20 विश्व कप) ने हम से बेहतर किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed