फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pollard named Mumbai Indians captain.

भज्जी और मलिंगा करते रहे इंतजार, तीसरे को मिली कमान

Fri, 12 Sep 2014 03:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Sep 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
Pollard named Mumbai Indians captain.
चोट के कारण इंग्लैंड का दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा को उम्मीद थी कि वह चैंपियंस लीग टी-20 के लिए वापसी करने में सफल हो जाएंगे लेकिन उनका चोट बढ़ता ही गया और उन्हें टूर्नामेंट से हटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि 2011 और 2013 की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चैंपियंस लीग में खेलने के लिए इस बार क्वालीफाइंग मुकाबले खेलने होंगे जो 13 सितंबर से रायपुर में शुरू हो रहे हैं। मुंबई का पहला मैच 13 को ही लाहौर लायंस से है।
विज्ञापन


बल्लेबाज और कप्तान रोहित के हटने के बाद टीम के कोच जॉन राइट ने कहा था कि हम 24 घंटे के अंदर नए कप्तान का चयन कर लेंगे। लेकिन टीम को कप्तान का चयन करने में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। और जब नए कप्तान का ऐलान हुआ तो सभी चौंक गए क्योंकि 2 सफल कप्तानों को दरकिनार करते हुए वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज को कप्तान बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार कप्तान बने हैं कीरोन पोलार्ड

Pollard named Mumbai Indians captain.
अपनी धाकड़ बल्‍लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई है। वह पहली बार दो बार की चैंपियन मुंबई टीम की अगुवाई करेंगे।

पोलार्ड का चयन इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि टीम में 2 अनुभवी क्रिकेटर पहले से ही मौजूद थे जो इस खेल के विशेषज्ञ माने जाते हैं। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 2011 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी जीता था।

हरभजन सिंह के ‌अलावा श्रीलंका के तूफानी गेंदबाज लसित मलिंगा भी कप्तानी की रेस में थे जिन्होंने अपनी कप्तानी में श्रीलंका को 4 महीने पहले टी-20 का वर्ल्ड कप जितवाया ‌था। मुंबई के लिए टूर्नामेंट की खिताबी जीत में 2011 में हरभजन कप्तान थे जबकि 2013 में रोहित शर्मा ने टीम की अगुवाई की।

पोलार्ड भी दिलवा चुके हैं अपनी टीम को खिताब

Pollard named Mumbai Indians captain.
हालांकि ऐसा नहीं है कि कीरोन पोलार्ड के पास कप्तानी का अनुभव नहीं है। उनकी कप्तानी में ही बारबाडोस ट्राइडेंस ने इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) का खिताब जीता है।

पोलार्ड 2010 से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन वह पहली बार इस टीम की अगुवाई करेंगे। टीम के मेंटर अनिल कुंबले ने पोलार्ड के चयन का स्वागत करते हुए कहा, "मैं आश्वस्‍त हूं क‌ि कीरोन अपने विशाल अनुभव और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड से टीम को आगे ले जाएंगे। और टीम को एक सूत्र में जोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगे।"

पोलार्ड ने अब तक मुंबई के लिए 96 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 144.31 के स्ट्राइक रेट से 1778 रन बनाए, साथ ही 53 विकेट भी झटके हैं।

दूसरी ओर अनफिट रोहित शर्मा की जगह टीम में सुशांत मराठे को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed