{"_id":"0462082e-cda7-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"police-questioned-raj-kundra-in-ipl-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंगः रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा से पूछताछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंगः रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा से पूछताछ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Jun 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान रॉयलस के तीन क्रिकेटरों की गिरफ्तारी के बाद आज बुधवार को टीम के मालिक राज कुंद्रा से दिल्ली पुलिस ने पुछताछ की है।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी के पति व टीम के मालिक कुंद्रा से पुलिस ने पांच घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने उनसे फिर से पूछताछ करने की बात भी कही है।
श्रीसंत, समेत तीन क्रिकेटरों की गिरफ्तारी के बाद संभावना जताई जा रही थी कि राज कुंद्रा व शिल्पा शेट्टी के अलावा टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ से भी पूछताछ की जाए लेकिन तक पुलिस ने इससे इंकार किया था।
विज्ञापन
इससे पूर्व राजस्थान रॉयल्स के ही तेज गेंदबाज सिद्धार्थ त्रिवेदी से भी पूछताछ की गई थी। जिसमें उन्होंने मुंबई के एक कारोबारी उमेश गोयनका का नाम लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आज उमेश गोयनका से भी पूछताछ की। जिन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि सिद्धार्थ त्रिवेदी ने उन्हें पिच रिपोर्ट के बारे में बताया था।
टीवी चैनलों के मुताबिक, राज कुंद्रा से राजस्थान रॉयल्स और फिक्सिंग से जुड़े सवाल पूछे गए। पुलिस ने कुंद्रा से पूछा है कि उन्हें फिक्सिंग की पहले से भनक थी या नहीं?
उल्लेखनीय है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को गिरफ्तार कर चुकी है।
एस श्रीसंथ और अजीत चंदीला की मंगलवार को जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
आरोपियों पर लगा मकोका
मंगलवार को पुलिस ने एस श्रीसंत और अजीत चंदीला समेत 26 आरोपियों पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने आरोपियों को 18 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
आसान नहीं है मकोका के तर्क को सही ठहराना
एक आरोपी खिलाड़ी अंकित चव्हाण शादी के लिए 6 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं।
दाऊद के साथ रिश्ते
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के तार सीधे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी डी कंपनी से जुड़े होने की बात मंगलवार को अदालत में दिल्ली पुलिस ने बताई है।
दाऊद के इशारों पर काम कर रहे थे श्रीसंत
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण समेत 26 अभियुक्तों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रित अधिनियम (मकोका) लगा दिया है। इस सख्त कानून के तहत आरोपियों को उम्र कैद की सजा हो सकती है।
पुलिस का दावा है कि उसके पास इंटरसेप्ट की गई टेलीफोन कॉल समेत कई ठोस सुबूत हैं, जिससे साफ है कि श्रीसंत और अन्य डी कंपनी के संपर्क में थे।
मयप्पन-विंदू को मिली जमानत
आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में पकड़े गए बॉलीवुड सितारे विंदू दारा सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के शीर्ष अधिकारी गुरूनाथ मैयप्पन के साथ छह सट्टबाजों को मंगलवार को मुंबई की एक अदालत से जमानत मिल गई है।