फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Narendra modi writes a letter to BCCI and indian team to Contribute SWACHH india

पीएम मोदी ने BCCI को लिखा पत्र, टीम इंडिया को दिया स्वच्छता अभियान से जुड़ने का न्योता

Sun, 24 Sep 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 24 Sep 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi writes a letter to BCCI and indian team to Contribute SWACHH india
पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हर भारतीय को 'स्वच्छ भारत' के सपने की वास्तविकता को सफल बनाना चाहिए और इसमें सबको योगदान करना चाहिए। उन्होंने एक स्वच्छ अभियान शुरू किया था और विभिन्न हस्तियों और लोगों को इस ड्राइव में भाग लेने के लिए शामिल किया था।

विज्ञापन


इसी बीच पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को पत्र लिखा है। पत्र को माध्यम से पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को स्वच्छ भारत के इस शानदार मुहिम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। जिसके जवाब में जौहरी ने लिखा, 'पीएमओ के द्वारा इस पत्र को पाकर मैं बेहद खुश हूं और "स्वच्छता ही सेवा" अभियान से जुड़ने के लिए हम सबकुछ करेंगे।'
विज्ञापन

 


इसके साथ ही पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए के टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को भी पत्र लिखा हैं। पत्र के माध्यम से मोदी ने रहाणे से 'स्वच्छता सेवा अभियान' का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। रहाणे ने इस पत्र को ट्विटर पर शेयर करते हुए मोदी को धन्यवाद दिया और जवाब में लिखा, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी. मैं आपसे इस पत्र को पाकर काफी खुश हूं। ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है।'
 

बता दें कि पीएम मोदी ने रहाणे से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। पीएम मोदी ने इस पत्र में महात्मा गांधी के विश्वास को बताया और कहा कि देश के लोगों को सफाई पहल में हिस्सा लेना चाहिए।

मालूम हो कि यह अभियान सरकार द्वारा देशभर में सफाई रखने के इरादे से आयोजित किया जा रहा है। पीएम इससे पहले भी सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड ऐक्टर रजनीकांत, अक्षय कुमार, कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे सेलेब्रिटीज को स्वच्छ भारत मिशन में जु़ड़ने के लिए पत्र लिख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed