फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Narendra Modi highlighted how India's 1983 and Sri Lanka’s 1996 WC victory played transformative roles

PM Modi: पीएम मोदी ने विश्व क्रिकेट का परिदृष्य बदलने का श्रेय भारत-श्रीलंका को दिया, श्रीलंकाई शैली को सराहा

Sun, 06 Apr 2025 09:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Apr 2025 09:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच इस दौरान 1996 वनडे विश्व कप सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी। इसका वीडियो आज जारी किया गया है जिसमें मोदी ने भारत और श्रीलंका की विश्व कप जीत का जिक्र किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi highlighted how India's 1983 and Sri Lanka’s 1996 WC victory played transformative roles
श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने श्रीलंका दौरे में 1996 विश्व कप विजेता श्रीलंकाई टीम के सदस्यों से मुलाकात के दौरान इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार भारत की 1983 विश्व कप जीत और श्रीलंका की 1996 की जीत ने वैश्विक क्रिकेट परिदृश्य में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई। पीएम मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका गए थे और वह रविवार को ही स्वदेश लौटे हैं। 
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों से की मुलाकात
पीएम मोदी ने श्रीलंकाई दौरे के दौरान श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच इस दौरान 1996 वनडे विश्व कप सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी। इसका वीडियो आज जारी किया गया है जिसमें मोदी ने भारत और श्रीलंका की विश्व कप जीत का जिक्र किया। 

ये भी पढ़ें: SRH vs GT: पावरप्ले में विरोधी टीम के लिए घातक साबित हो रहे हैं मोहम्मद सिराज, आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम से मिलकर उत्साहित दिखे श्रीलंकाई क्रिकेटर
श्रीलंकाई क्रिकेटर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित थे। इस दौरान क्रिकेट के साथ-साथ और भी कई मुद्दों पर बात हुई। श्रीलंका क्रिकेट की दिग्गज हस्तियां पीएम मोदी की क्रिकेट जानकारियों को लेकर भी बड़े प्रभावित हुए थे। श्रीलंकाई क्रिकेटरों से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने माना कि 1996 विश्व कप में श्रीलंकाई क्रिकेट की आक्रामक और अभिनव शैली ने एक तरह से टी20 क्रिकेट को जन्म दिया। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने 1996 में बम विस्फोट के बावजूद श्रीलंकाई टीम के भारत दौरे को याद करते हुए इसे खेल भावना और स्थायी मित्रता का एक मजबूत प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने उदाहरण दिया कि कैसे उन्होंने 2019 के आतंकी हमलों के तुरंत बाद श्रीलंका का दौरा किया और कहा कि भारत की भावना वैसी ही बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Jayasuriya-Modi: जयसूर्या ने जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए मोदी से मांगी मदद, जानें पीएम ने क्या कहा

जाफना में उच्च स्तरीय मैदान के लिए मोदी से मांगी मदद
श्रीलंका के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से श्रीलंका के उत्तरी भाग, खासकर जाफना में उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट मैदान के विकास में सहयोग देने का अनुरोध किया। क्रिकेटरों ने श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान भारत की उदार सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी पहले नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई तथा हाल ही में आए भूकंप के दौरान म्यांमार को भारत द्वारा दिए गए समर्थन को एक अन्य उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed