{"_id":"5eeb4e25786a6779d80ce6a8","slug":"pm-imran-khan-has-approved-draft-to-make-match-fixing-a-criminal-offence-says-pakistan-cricket-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में अब अपराध होगा मैच फिक्सिंग, दागी क्रिकेटर्स को काटनी पड़ सकती है जेल की सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान में अब अपराध होगा मैच फिक्सिंग, दागी क्रिकेटर्स को काटनी पड़ सकती है जेल की सजा
Thu, 18 Jun 2020 04:51 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Jun 2020 04:51 PM IST
सार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और PCB के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने देश में मैच फिक्सिंग को अपराध का दर्जा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी..
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और PCB के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने देश में मैच फिक्सिंग को अपराध का दर्जा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नई संहिता के तहत बोर्ड मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध का दर्जा देगा और इसके लिए कड़े दंड का भी प्रावधान होगा, जिसमें जेल शामिल है।
विज्ञापन
अभी पीसीबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ही भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता का पालन करता था। सजा का प्रावधान बेहद कमजोर है इसलिए खिलाड़ी भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि कुछ साल के प्रतिबंध के बाद दोबारा वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी जब इंग्लैंड दौरे की अनुमति लेने के लिए इमरान खान से मुलाकात करने गए थे, तभी इस मसौदे को भी हरी झंडी मिली थी। सूत्र ने कहा,‘इमरान ने एहसान मनी से कानून तथा संबंधित मंत्रालयों से मंजूरी दिलाने के लिए भी कहा, ताकि इसे संसद में रखा जा सके।’
विज्ञापन